Skip to main content

मां तो मां होती है मां से बढ़कर कोई नहीं- कवयित्री एकता

Chandrayan-3 Special Covrageहवन-पूजन कर मनाई मां श्याम कुमारी की 16वीं पुण्यतिथि

श्याम कुमारी इण्टरमीडिएट कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां


 





सुलतानपुर। श्याम कुमारी की 16वीं पुण्यतिथि पर श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने मां की ममता से ओतप्रोत, देशभक्ति व हास्य व्यंग रचनाओ से खूब गुदगुदाया। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, एसडीएम जयसिंहपुर बन्दना पाण्डेय, तहसीलदार हृदयराम तिवारी, डॉ एके सिंह, शिवकुमार सिंह ने मां सरस्वती व श्याम कुमारी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

‼️ एक कत्ल: यूपी की राजनीति में लव, सेक्स और मर्डर, बदल गई सियासत | Madhumita Shukla | UP News | Murder‼️

➖➖➖➖➖➖➖➖➖

2003 में लखनऊ स्थित घर पर हुई थी कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्या

💥💥💥💥💥💥💥💥💥

आज दिन की सबसे बड़ी खबर...

लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे Live Media Official यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फॉलो करना न भूलें!

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️

https://youtu.be/raVR0HPn7CM?si=SXOexbp7uvqwSw5j

देखिए रिपोर्ट...

शनिवार को माता श्याम कुमारी की याद में आयोजित कवि सम्मेलन से पहले कालेज परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रबंधक अजय कुमार सिंह, प्रशासक संजय सिंह, शैलेश सिंह, अमर प्रताप सिंह ने परिवार के साथ हवन पूजन किया। आयोजित भण्डारे में लोगों ने छककर प्रसाद ग्रहण किया। शंखनाद कर अतिथियों का आयोजक मण्डल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा शिक्षा से संस्कार मिलता है। हर वर्ष मां की याद में अजय सिंह का यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। इसके बाद फलक सुल्तानपुरी ने आपके मोहब्बत में दौड़ कर चले आएं, आपके लिए सबकुछ छोड़ कर चले आए, आपके लिए सबकुछ छोड़कर चले आए कविता सुनाई तो श्रोताओं ने तालियों से उनका जोरदार उत्साहवर्धन किया।कवि सम्मेलन राष्ट्रीय कयवित्री एकता भारती ने पढ़ा उसकी आभा के सम्मुख सूरज भी कमतर लगता है। मां तो मां है मां जग में भगवान से बढ़कर होती है सुनाकर लोगों भावुक कर दिया। कवि अखिलेश द्विवेदी ने अपनी हास्य व्यंग काव्य पाठ से लोगों को गुदगुदाया।




 संचालन कर रहे बिहारी लाल अम्बर की पंक्तियां लोगों ने खूब सराहा। प्रयागराज से आये हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने यूपी में इलेक्शन के पहले दलबदल पर चुटकी ली। सारे तिलिस्म टूट गए। ठाठ- बाट के खूब माल कमाएं थे। शशि श्रेया, आयुषी त्रिपाठी बांदा, दमदार वाराणसी, फलक सुलतानपुरी, दयाराम अटल, श्रवण सुल्तानपुरी, विहारीलाल अम्बर ने देर शाम तक अपनी रचनाओं से समा बांधा। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,डॉ अजय त्रिपाठी, डॉक्टर कविता सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महेश जयसवाल, शौर्य सिंह, आनादि सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...