Skip to main content

भूमाफियाओं ने हथिया ली जमीन,मैं मजदूर कैसे करूं उनका मुकाबला,साहब मेरी मदद करिए...

एसपी से बोला अन्नदाता,दबंगों द्वारा दर्ज मुकदमे में सुलह करने की दे रहे हैं जान से मारने की धमकी

सुल्तानपुर- हत्या करने के बाद चर्चा में आए भू माफियाओं ने दलित की जमीन को दबंगई से कब्जे में ले लिया। हैरान परेशान दलित एसपी कार्यालय पहुंचा है और पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा साहब में मजदूर हूं, इन भूमाफियाओं से मुकाबला मैं नहीं कर सकता हूं।


मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के चर्चित गांव इसौली से जुड़ा हुआ है। जहां पर विजय कुमार पुत्र सीताराम निवासी इसौली थाना बल्दीराय बटाई पर जमीन लिया हुआ था। जोत और बोकर वह अपने परिवार का गुजर करता रहा। इसी दौरान 7 जुलाई 2023 को अलीम उर्फ कब्बन, नईम उर्फ जग्गन और कलीम सज्जन निवासी इसौली थानाक्षेत्र बल्दीराय में दबंगई के बल पर विजय कुमार पुत्र सीताराम की जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। जबरन ट्रैक्टर चलाकर उसमें अपनी बुवाई कर ली। पीडित ने कहा कि मेरे द्वारा मना करने पर मुझे लात घूसों से मारा पीटा तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि भाग जाओ जमादार नही तो जान से मार डालेंगे।पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस से की।जिसमे पुलिस ने इसौली गांव निवासी अलीम उर्फ कब्बन,नईम उर्फ जग्गन,कलीम उर्फ सज्जन पुत्रगण सैय्यद अली उर्फ सैदू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।इन सभी आरोपियों के विरुद्ध पहले से ही हत्या,मारपीट व एससीएसटी सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है।उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी आज तक नही है।सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।और मुकदमे में सुलह समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। सुलह न करने पर हत्या करने की धमकी दी जा रही हैं।इन दबंगों की शिकायत को लेकर विजय कुमार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। एसपी सोमेन वर्मा से उसने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी,जानमाल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

शादी का जश्न, रिसेप्शन की तैयारी और सुहागरात को मौत हैरान कर देगी प्रदीप और शिवानी की यह कहानी...

अयोध्या में एक शादी होती है. दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आता है. घर में जश्न का माहौल था. पूजा हो रही थी. अगले दिन रिसेप्शन था. लिहाजा, तैयारियां जोरो पर थीं. देर शाम तक घर में गीतों का कार्यक्रम चलता रहा. फिर सब अगले दिन की तैयारी में जल्द सो गए. अगली सुबह घरवाले सोकर उठे और रिसेप्शन की तैयारी में जुट गई. लेकिन दूल्हा और दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. घरवालों ने आवाज़ दी. दरवाजा कई बार खटखटाया. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और कमरे का अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. शादी के बाद घर लौटी बारात अयोध्या के रहने वाले प्रदीप की शुक्रवार 7 मार्च को शादी थी. प्रदीप धूमधाम से अपनी बारात लेकर अपने घर शहादतगंज से डीलीसरैया 7 मार्च की शाम पहुंचा था. रात बारात वहीं ठहरी थी. इसके बाद अगली सुबह शनिवार 8 मार्च को 11 बजे दुल्हन शिवानी की विदाई होती है. लगभग दो घंटे का सफर तय कर प्रदीप अपनी दुल्हन को दोपहर एक बजे लेकर घर पहुंचता है. रिसेप्शन की तैयारी घर पर धूमधाम से दुल्हन का स्वागत होता है. फिर शाम 7 बजे घर में ही पूजा होती है. चूंकि दुल्हन ...

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...