Skip to main content

IPS Story: कान्‍हा की दीवानी हो गईं महिला IPS असलम खान...

 

Aslam Khan IPS Story: भगवान श्रीकृष्ण के भक्त दुनियाभर में हैं. कई सफल लोग सबकुछ त्यागकर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हो गए. महिला आईपीएस अफसर असलम खान भी कृष्ण भक्त हैं. वह नमाज पढ़ती हैं लेकिन साथ में मंदिर भी जाती हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह सिर्फ श्रीकृष्ण की ही पूजा नहीं करती हैं, बल्कि महादेव की भक्ति में भी लीन हैं (Aslam Khan IPS Social Media). जानिए आईपीएस ऑफिसर असलम खान की पूरी कहानी.
Aslam Khan IPS Story: कई आईपीएस अफसर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हैं. भक्ति में उन्हें राधा और मीरा तक कहा जाने लगा. इसी कड़ी में एक जानी-मानी आईपीएस अफसर का नाम भी शामिल है. वह नमाज पढ़ती हैं, श्रीकृष्ण के मंदिर जाती हैं और साथ में पुलिस की नौकरी भी कर रही हैं. हम बात कर रहे हैं गोवा पुलिस में DIGP असलम खान की. उनके नाम से कंफ्यूज मत होइएगा. उसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है .
आईपीएस असलम खान ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है. असलम खान के जन्म के समय उनके पिता बेटा होने की उम्मीद कर रहे थे. उन्होंने बच्चे का नाम पहले ही सोच लिया था. इसलिए बेटी हो जाने पर भी उन्होंने उसका नाम असलम खान ही रख दिया. असलम खान के घर की आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं थी. उसके बावजूद उनके पिता ने उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं रखी. एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पिता उनके जन्मदिन पर एक चॉकलेट तक नहीं ला पाए थे.
 असलम खान 2007 बैच की आईपीएस अफसर हैं. वह सोशल मीडिया साइट एक्स पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने माता-पिता के साथ अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. आईपीएस बनने के बाद उन्हें AGMUT कैडर अलॉट किया गया था. उन्होंने साल 2007 में आईपीएस अफसर पंकज कुमार से शादी की थी (Aslam Khan IPS Husband). फिलहाल दोनों गोवा में पोस्टेड हैं.
असलम खान और पंकज कुमार के दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा. साल 2014 में वह अपने एक बैचमेट के साथ जयपुर में स्थित गोविंद देव के मंदिर गई थीं. वहीं से उनकी कृष्ण भक्ति की शुरुआत हो गई (Krishna Devotee IPS). इसके बाद से उनका मन जप और ध्यान में रमता चला गया. वह सभी धर्मों में अटूट विश्वास रखती हैं. वह नमाज पढ़ती हैं और मंदिर जाकर पूजा भी करती हैं. वह हिंदू धर्म को सिर्फ धर्म नहीं, बल्कि जीवनशैली मानती हैं.

#UP: सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल से हुई दरिंदगी, आरोपी Encounter में ढ़ेर...
सीनियर पुलिस अधिकारी असलम खान अपने व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. 2018 में वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली की डीएसपी थीं. तब दिल्ली के जहांगीरपुरी में मान सिंह नाम के एक ट्रक ड्राइवर का लूट की नीयत से कत्ल कर दिया गया था. मान सिंह 5 लोगों के परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे. तब से असलम अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे सुचेतगढ़ गांव में रहने वाले मान सिंह को अपनी तनख्वाह का कुछ हिस्सा भेजती आ रही हैं.



Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...