Skip to main content

माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, गैंगेस्टर मामले में MP-MLA कोर्ट से 10 साल की सजा...

 Mukhtar Ansari jail: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर केस में MP/MLA कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा सुनाई और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। MP/MLA कोर्ट के जज अरविंद मिश्र की अदालत ने गैंगस्टर मामले में अंसारी को कल (गुरुवार) को ही दोषी करार दिया था।

Mukhtar Ansari jail: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर केस में MP/MLA कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा सुनाई और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। MP/MLA कोर्ट के जज अरविंद मिश्र की अदालत ने गैंगस्टर मामले में अंसारी को कल (गुरुवार) को ही दोषी करार दिया था। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के सहयोगी सोनू यादव को 5 साल की सजा और 2 लाख का जुर्माना लगाया है।

खबर में आगे पढ़ें...

  • जज के सामने क्यों गिड़गिड़ाया माफिया'
  • सजा को हाईकोर्ट में दे सकता है चुनौती
  • अंसारी को कितने केस में मिली सजा'

कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्तार के वकील लियाकत ने कहा कि केस मेंटेनेबल नहीं है, हम MP/MLA कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। बता दें, अब मुख्तार लंबे समय के लिए जेल में रहेगा। कृष्णानंद राय हत्याकांड केस में भी कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई थी।

जज के सामने गिड़गिड़ाया माफिया

शुक्रवार को अदालत में जज के सामने मुख्तार अंसारी मायूसी से खड़ा रहा। उसके चेहरे पर जर साफ-साफ नजर आ रहा था। मुख्तार ने मायूसी से जज से कहा कि 'हुजूर इस मामले से मेरा कोई सरोकार नहीं है, मैं तो 2005 से जेल में बंद हूं।' गैंगस्टर एक्ट के तीसरे मुकदमे में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को लगातार सजा सुनाई है। 

बांदा की जेल में बंद है अंसारी

मुख्तार अंसारी पहले से ही बांदा की जेल में बंद है और उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। करंडा पुलिस में दर्ज हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के मामले सहित दो मामलों में आरोपी होने के बाद 2009 में मुख्तार पर तीसरी बार गाजीपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को हुई सजा से पहले ही मुख्तार को गैंगस्टर एक्ट के दो अन्य मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है।

इन मामलों में मिली है सजा

मुख्तार अंसारी दर्जनों मामलों को लेकर जेल में बंद है। अंसारी को कांग्रेस नेता अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। मुख्तार को गाजीपुर में गैंगस्टर मामले में 15 दिसंबर 2022 को 10 साल की सजा हुई थी। 21 सितंबर 2022 को 7 साल कारावास, लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट के एक अन्य मामले में 23 सितंबर 2022 को 5 साल कठोर कारावास, दिल्‍ली में आयुध अधिनियम और टाडा अधिनियम में 10 साल कारावास और गाजीपुर में गैंगस्टर अधिनियम में 10 साल कारावास की सजा हो चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...