Skip to main content

बैंकों में नहीं लौटे 2000 के सभी नोट, अभी भी लोग दबाए बैठे हैं 10 हजार करोड़ रुपये...

RBI गवर्नर ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोट के रूप में अभी भी 10,000 करोड़ रुपये नहीं लौट सके हैं. जमा करने या बदलने की लास्ट डेट 7 अक्टूबर से अब तक केवल 2 हजार करोड़ रुपये ही जमा किए जा सके हैं. आरबीआई के कार्यालयों में अभी भी इन नोटों को जमा या बदला जा सकता है.2000 रुपये के नोट अभी भी मार्केट में मौजूद हैं. आरबीआई के अनुसार 2000 रुपये के नोट के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये अभी भी लोगों के पास हैं. आरबीआई गवर्नर ने उम्मीद जताई है कि यह नोट बैंकों में जल्द जमा करा दिए जाएंगे. बता दें कि 2000 का नोट बदलने या जमा करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 7 अक्टूबर तय की गई थी. यदि आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है तो अपने शहर में स्थिति आरबीआई कार्यालय में जाकर उसे बदल या जमा करने का लाभ उठा सकते हैं.


रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये मूल्य के नोट वापस आ रहे हैं और 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के ऐसे नोट अभी भी लोगों के पास हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि ये नोट भी वापस आ जायेंगे या जमा करा दिये जायेंगे. आरबीआई गवर्नर को उम्मीद है कि यह राशि भी वापस आ जाएगी. अक्टूबर की शुरुआत में गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि वापस लिए गए 2,000 रुपये के 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा के रूप में वापस आ गए हैं.

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)ने 19 मई को वित्तीय जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था जब उसने 2,000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा की थी. 2000 रुपये का नोट रखने वाली जनता और संस्थाओं को शुरू में 30 सितंबर तक बैंकों में बदलने या जमा करने के लिए कहा गया था. बाद में अंतिम तिथि को 7 अक्टूबर तक बढ़ाया गया था.

7 अक्टूबर तक 2000 के नोट के रूप में 12 हजार करोड़ रुपये बाजार में मौजूद थे. इस तरह देखें तो 7 अक्टूबर से अबतक करीब 13 दिनों में 2000 के नोट के रूप में केवल 2 हजार करोड़ रुपये ही बैंकों में लौट सके हैं. जबकि, अभी भी मार्केट में 10 हजार करोड़ रुपये मौजूद हैं. 8 अक्टूबर से लोगों को बैंकों में नोट जमा करने या बदलने की सुविधा बंद हो गई थी, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक के 19 कार्यालयों में 2000 का नोट बदलने और जमा करने की अनुमति दी गई है. कोई भी व्यक्ति या संस्था आरबीआई के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के बैंक नोट अभी भी बदल सकते हैं. ऐसे में यदि आपके पास अभी भी 2000 रुपये का नोट है तो अपने शहर में स्थिति आरबीआई के कार्यालय में जाकर उसे बदल या जमा करने का लाभ उठा सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...