Skip to main content

वंदे भारत ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश: पटरियों पर पत्थर रखकर गाड़ दिए मोटे सरिये, गनीमत रही कि...

चित्तौड़गढ़. राजस्थान में उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन को आज कुछ बदमाशों ने चित्तौड़गढ़ इलाके में बेपटरी करने का प्रयास किया. इसके लिए बदमाशों रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए और वहां मोटे-मोटे दो सरिये गाड़ दिए. लेकिन लोको पायलट को समय रहते यह सब दिख गया तो उसने ट्रेन को रोक लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया. मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पत्थरों और सरियों को वहां से हटवाया. रेलवे पुलिस बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. आज यह कोशिश उस समय की गई जब पीएम नरेन्द्र मोदी चित्तौड़गढ़ दौरे पर थे


हाइलाइट्स

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
गंगरार के सोनियाणा इलाके में सामने आई घटना
रेलवे पुलिस और आलाधिकारियों ने किया मौका मुआयना

जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम सोमवार को सुबह 9.55 बजे हुआ बताया जा रहा है. उस समय वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से जयपुर जा रही थी. असामाजिक तत्व गंगरार के सोनियाणा इलाके में इस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. वहां उन्होंने पटरी पर पत्थर रख दिए. वहीं रेलवे ट्रैंक पर पटरियों पर लगाए जाने वाले टैक्नीकल लॉक से पास बड़े-बड़े सरिये गाड़ दिए. अगर ट्रेन वहां से गुजरती को कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

Previous Post:
खून से सने कपड़े, प्राइवेट पार्ट पर वार, पुलिस ने बताई सच्चाई. | Ujjain | Shivraj Singh Chouhan | MP...


रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरिये निकाले
गनीमत रही कि ट्रेन के लोको पायलट को यह सब दूर से ही दिख गया तो उसने ट्रेन के ब्रेक लगा दिए. बाद में ट्रेन स्टाफ ने नीचे उतरकर हालात देखे. फिर लोको पायलट ने रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस पर रेलवे पुलिस और आलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक से पत्थरों को हटाकर गाड़े गए सरिये निकाले. जांच पड़ताल में सबकुछ सही होने पर वंदे भारत ट्रेन को वहां से रवाना किया गया.

Related VIDEO:
डॉo घनश्याम तिवारी हत्याकांड: बदला लेना जनता हूं- शेरे-UP पवन पांडेय. | Sultanpur | Murder | UP News

वंदे भारत ट्रेन पर पूर्व में भी पथराव हो चुका है
उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन पर पूर्व में इस इलाके में पथराव किया गया था. इसके अलावा राजस्थान के अलवर जिले में भी पूर्व में अजमेर-दिल्ली वाया जयपुर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किए जाने की घटना हो चुकी है. राजस्थान में उदयपुर-जयपुर के बीच हाल ही में वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है. यह राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है. अब राजस्थान में चौथी वंदे भारत ट्रेन चलाने को भी हरी झंडी मिल चुकी है.


Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...