Skip to main content

देवरिया हत्याकांड: नहीं सुनी बच्चों की भी चीख…चुन-चुन कर काटा; आधे घंटे तक चला तांडव...

 ढाई करोड़ की जमीन...एक हत्या के बदले 5 मर्डर, जानें देवरिया कांड की इनसाइड स्टोरी

देवरिया कांड की इनसाइड स्टोरी...

उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन के विवाद में 6 की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि यह खूनी खेल ढाई करोड़ की एक जमीन के लिए हुआ है। सुबह का समय, गोलियों की तड़तड़ाहट और चीख-पुकार के बाद एक घर से निकलती 5 लाशें। ये खौफनाक मंजर सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया में देखने को मिला, जहां जमीनी विवाद में हुई एक हत्या के बदले 5 लोगों की हत्या कर दी गई। आनन-फानन घटनास्थल डीएम से लेकर एसपी तक सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरा गांव छावनी में बदल गया। एक ही गांव में छह हत्याओं से तनाव की स्थित बन गई। आइए जानते हैं इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी...


दो भाइयों में थी जमीनी विवाद

मामला देवरिया के फतेहपुर के लेहड़ा टोला का है। मी‌डिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां 12 बीघा जमीन दो सगे भइयों सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम प्रकाश दुबे के नाम थी। विवाद के कारण प्रेम प्रकाश दुबे ने अपने हिस्से की जमीन को पूर्व जिला पंचायत के सदस्य प्रेम चंद यादव को बेच दी थी। इस जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच विवाद चल रहा था। रंजिश पुरानी थी तो अक्सर तनातनी हो जाती थी। सत्य प्रकाश का आरोप था कि प्रेम यादव उनकी जमीन पर लगातार कब्जा कर रहा है। वहीं, प्रेम यादव उसे अपनी जमीन बताता था। इसी को लेकर उन दोनों के परिवार में विवाद चल रहा था।


एक की हत्या के बाद 5 का मर्डर

सोमवार सुबह यानी आज विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। इसके बाद बदले की आग में प्रेम यादव के परिवार के लोगों ने सत्य प्रकाश के घर पर बंदूक, लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर धावा बोल दिया। प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई।


परिवार में बचा सिर्फ एक बेटा

भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अस्पताल में 5 की हुई मौत

स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के 6 लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां 5 लोगों की मौत हुई।

प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। प्रकरण की जांच जारी है।

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जिले में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही, 2 PAC कंपनियां तैनात की गई हैं। स्पेशल डीजी लॉ एण्ड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मामले की जानकारी दी है।

देवरिया कांड: छोटे भाई को देना था बर्थडे गिफ्ट, घर पहुँचा तो सामने पड़ी थी खून से लथपथ लाश...

गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना को लेकर ग्रामीणों ने चुप्पी साध रखी है. कोई कुछ भी नहीं बता रहा. आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया का फतेहपुर गांव…आज इस गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां दो गुटों के बीच के जमीन विवाद ने 6 जिंदगियां निगल लीं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. सत्यप्रकाश दुबे का तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया. आरोपियों ने सत्यप्रकाश के परिवार के हर सदस्य को चुन-चुन कर मारा. यह तांडव लगभग आधे घंटे तक चलता रहा.

जब आरोपी सत्यप्रकाश के घर पहुंचे तो उस समय उसके साथ उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी मौजूद थे. सत्यप्रकाश को घसीट कर घर से बाहर निकाला और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. वहीं पर उसकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे. उन्होंने आरोपियों से सत्यप्रकाश पर रहम की गुहार लगाई. लेकिन भीड़ पर तो जैसे खून सवार था, उन्हें बस बदला चाहिए था.

पहले सत्यप्रकाश को मारा

सत्यप्रकाश की हत्या के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा. सत्यप्रकाश की पत्नी और तीन बच्चे सलोनी, नंदिनी और गांधी पर भी हमला बोल दिया. हालांकि, तीनों बच्चें आरोपियों से जान बख्शने की भीख मांगते रहे, लेकिन किसी को भी दया नहीं आई. 8 साल का अनमोल भी वहीं पर था, वह रोने लगा. लेकिन उसको भी नहीं छोड़ा. उस पर भी हमला किया. उसकी हालत गंभीर है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्या है विवाद?

हत्या के पीछे की वजह सालों पुराना जमीन विवाद है. दोनों परिवारों में पहले भी जमीन को लेकर कई बार कहासुनी हुई थी, लेकिन ऐसा हो जाएगा, इसका किसी को अनुमान नहीं था. हालांकि आज सुबह से ही फतेहपुर में तनाव कायम था. क्योंकि सुबह ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी गांव छोड़कर भाग गए. पुलिस की कई टीमें गांव में गश्त कर रही हैं.

गांव में सन्नाटा पसरा

वहीं, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना को लेकर कोई भी ग्रामीण कुछ भी नहीं बता रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...