Skip to main content

आंचल खुदकुशी केस में परिजनों को मिला सुसाइड नोट कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज...

सुल्तानपुर | आंचल खुदकुशी केस में परिजनों को सुसाइड नोट मिल गया सुसाइड नोट के आधार पर आंचल के पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गौरतलब हो कि गभड़िया मोहल्ले की रहने वाली आँचल अपने मोहल्ले में स्थित सरदार क्लीनिक एवं पैथोलॉजी पर काम करती थी उसने 27 अक्टूबर को दिन में करीब 11:30 बजे कैमरा बंद करके गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली थी आंचल के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आंचल के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आंचल और उनके परिवार वालों का किसी से कोई भी विवाद नहीं था इसीलिए एफआईआर तुरंत नहीं दर्ज कराई घटना के बाद जब आंचल के पिता को उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ तो आंचल के पिता मुर्शiद ने सुसाइड नोट के साथ उनकी बेटी को मौत के लिए उकसाने वाले जावेद नाम के लड़के के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में तहरीर दिया पिता मुर्शiद की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में जावेद नाम के लड़के के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आंचल का सुसाइड नोट और मोबाइल पुलिस के कब्जे में है जल्द ही आंचल को मौत के लिए उकसाने  वाला आरोपी सलाखों के पीछे होगाl सरदार क्लीनिक एवं पैथोलॉजी के मलिक डॉक्टर मकसूद सरदार ने कहा कि उन्हें आंचल के सुसाइड नोट से पता चला है कि कोई जावेद नाम का लड़का उसे परेशान करता था और उसी की वजह से आंचल ने मौत को गले लगाया उन्होंने यह भी कहा कि आंचल उनकी बेटी की तरह थी सारी जिम्मेदारी उसी के पास रहती थी पढ़ने में भी बहुत तेज थी उन्हें जरा भी एहसास होता कि आंचल इतना बड़ा कदम उठाने वाली है तो वह उसे समझते और  दोषी लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की उसे सलाह देते बहरहाल उसका सुसाइड नोट मिल गया है पुलिस शीघ्र ही जांच करके दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगीl

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...