Skip to main content

योगी सरकार के फरमान से मुसीबत में फसेंगे डीजे संचालक...

अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज सिंह ने दिया शासनादेश का हवाला

जिस इलाके में तेज आवाज में बजेगा डीजे उस इलाके के एसडीएम व क्षेत्र अधिकारी होंगे जिम्मेदार

डीजे के बेस व हाईश की जानलेवा आवाज से प्रभावित बुजुर्गों ने बनाया इन्हे न्यायालय के कटघरे में खड़ा करने का मन समाजिक संस्थाओं का भी मिला साथ


तीज त्योहार में शादी विवाह के पर्व में तेज आवाज में डीजे बजाने की परंपरा ने जोर पकड़ लिया है उस पर विभिन्न समुदायों के आपसी कंपटीशन ने आग में घी का काम किया है । किसी त्योहार में यदि 10 बक्से वाला साउंड का डीजे बज जाए तो अगले समुदाय के त्यौहार में कंपटीशन बस 20 बक्से का डीजे बजाना तय है । शहर हो या देहात डीजे बजाकर उन्माद में नारे लगाने व रात भर नशे में टल्ली होकर मौज मस्ती के गानों पर डांस करने तक ही आज की धार्मिक परंपराएं सिमट रही है । दिल दहलाती आवाज हृदय की धड़कन को अंदर तक झकझोर देने वाले बेस बीट व कानों के परदे उड़ा देने वाली हाइस की आवाज़ से अब शहर वासियों का दम घुटने लगा है । यूपी अपराध निरोधक समिति की त्योहारों के पूर्व बैठक में इस पर लेकर गंभीर चर्चा हुई । जिनके परिवार में बुजुर्ग है और वह हार्ट बीपी या किसी ऐसे गम्भीर रोग से ग्रसित है उनके इलाज में गाढ़ी कमाई का हजारों रुपया खर्च हो रहा है उनके लिए यह डीजे यमराज के भैंसे से कम नहीं है । रोटी रोजगार का हवाला देकर लोगों की जिंदगियों से खेलने वाले डीजे संचालक कहीं ना कहीं कानून के शिकंजे में है ।

कुर्की की कार्रवाई के डर से 50 हजार के इनामिया अजय नरायन सिंह ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

 शासन द्वारा दिए गए शासनादेश का निरंतर उल्लंघन कर रहे हैं । हाल में संपन्न हुए त्योहार पर शोर भारी रहा आयोजन समितियो को कंट्रोल करने वाली संस्थाएं समारोह के दौरान बेबस नजर आईं । कई स्थानों पर डीजे संचालको समिति के आयोजकों और व्यवस्था समितियो के बीच झड़प भी हुई । स्थानीय पुलिस को कंट्रोल करने के लिए डंडे फटकने पड़े वहीं कोतवाली में लाकर डीजे को बंद भी करना पड़ा । कुल मिलाकर धार्मिक त्योहारों की सुंदरता को बिगाड़ने में इस भूकंप रथ का बड़ा योगदान है । मौज मस्ती के नाम पर हजारों बुजुर्गों की जिंदगियों को खतरे में डालने वाली इस परंपरा को रोकने के लिए अब प्रशासन सख्त होने की तैयारी कर रहा है । शहर की जनता जो धार्मिक आस्था में विश्वास रखती है वह जिला प्रशासन की ओर इस डीजे पर पूर्णतया रोक लगाने को लेकर आशा भरी नजरों से देख रहा है । सप्ताह भर बाद शुरू होने वाले नवरात्र महोत्सव और पखवाड़े भर बाद स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं व पूरे महोत्सव के दौरान साउंड सिस्टम की क्या स्थिति होगी इस पर समीक्षा का दौर जारी है । तरह-तरह के बयान जारी किए जा रहे हैं जबकि प्रशासन का अपना मत है की कानून और शासनादेश के इतर कोई भी व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी । देखना यहां है त्योहारों के पूर्व जिला प्रशासन डीजे पर कंट्रोल करने के लिए कोई मुहिम चलाता है या दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान हजारों बुजुर्गों की जिंदगियों को खतरे में डाल देता है । समीक्षा और चर्चा महोत्सव के बाद जिले की जनता जरूर करेगी । इस बार कई अधिवक्ताओं ने मन बनाया है कि यदि दुर्गा पूजा महोत्सव में आस्था के नाम पर डीजे का नंगा नाच किया गया तो जिला प्रशासन को कोर्ट में घसीटने से नहीं चूकेंगे । बड़ा सवाल यह है की जिला प्रशासन अपने स्तर से तेज आवाज भूकंप की बेस पर रोक लगा पायेगा है या त्योहार के बाद हाई कोर्ट में खड़ा होकर जवाब देगा । वहीं सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की बैठक में दर्जनों पदाधिकारियो ने डीजे पर रोक लगाने के लिए आंदोलन छोड़ने की चेतावनी दी है। सभी ने एक सुर में जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस भयावह बीमारी को धार्मिक उत्सव से दूर करने का निर्णय लिया है । कुल मिलाकर इस बार डीजे की भयानक आवाज से दहशत में आने वाले बुजुर्ग आर पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं । कुल मिलाकर आने वाला समय किस पर भारी पड़ेगा यह देखने का विषय होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...