Skip to main content

'हमास' और #Israel में भीषण जंग जारी जंग, दहशत, खौफ, नफरत.. इजराइल में तबाही का मंजर ...

 Israel Gaza Attack: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग तेज होती दिख रही है. इजरायली सेना ने जमीनी हमले से पहले गाजा में फलस्तीनियों पर एयर स्ट्राइक की है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने यह एयर स्ट्राइक सोमवार (23 अक्टूबर) को की. बता दें कि इससे पहले इजरायल उत्तरी गाजा में रह रहे फलस्तीनियों को चेतावनी दे रहा था. 


इजरायल ने अपनी हालिया चेतावनी में कहा था कि उत्तरी गाजा में रह रहे फलस्तीनी दक्षिण की तरफ चले जाए. अंतिम चेतावनी में यहां तक कहा गया था कि अगर उत्तरी गाजा में रहने वाले लोग दक्षिण की तरफ नहीं जाते हैं तो उन्हें आतंकी संगठनों का सहयोगी माना जा सकता है. अब इजरायल ने फलस्तीनियों पर हवाई हमला किया है. ऐसे में भीषण युद्ध की आशंका एक बार फिर बढ़ गई है. 
Previous Post: 

#LIVE: रामलीला मैदान मे चल रहा Ram Leela का अद्भुत मंचन. | Sultanpur News Live | Ramayan | Video

इजरायली सेना ने दी थी चेतावनी 

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा था कि उत्तरी गाजा नहीं छोड़ने वालों को आतंकी संगठनों का मददगार मानने की उसकी कोई मंशा नहीं है. लेकिन उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है. उधर,मिस्र से रफाह क्रॉसिंग के जरिये से तीन सहायता काफिले गाजा पट्टी पहुंच चुके हैं. इजरायल ने कहा कि ट्रक भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति ले गए, लेकिन ईंधन की अनुमति नहीं दी गई है.

गाजा पट्टी में 4,651 लोग मारे गए 

फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि क्षेत्र में कम से कम 4,651 लोग मारे गए हैं और 14,254 घायल हुए हैं. कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 7 अक्टूबर से अब तक हिंसा और इजरायली छापे में 96 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1,650 घायल हुए हैं.

वहीं, इजरायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर नागरिक हैं जो दक्षिणी इजरायल में हमास के शुरुआती हमले में मारे गए थे. इसके साथ ही इजरायली सेना का दावा है कि हमास ने 222 लोगों को बंदी बनाया है. 

Previous Post: 
Mission Gaganyaan: ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान...

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...