Skip to main content

खलनाय‍िका बना द‍िया है माई लॉर्ड... PCS ज्‍योत‍ि मौर्या

Jyoti Maurya Petition in Delhi High Court:दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार समेत अन्य पक्षकारों को नोट‍िस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है. दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि कोर्ट से मांग की थी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी फेक खबरें, ऑडियो, वीडियो हटाए जाएं.



उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या द्वारा उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी फेक न्यूज, ऑडियो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाने की मांग वाली याच‍िका पर गुरुवार को द‍िल्‍ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की. हाई कोर्ट ने ज्‍योत‍ि मौर्या की याच‍िका पर केंद्र सरकार समेत अन्य पक्षकारों को नोट‍िस जारी क‍िया है.


देखें वीडियो:-

केदारनाथ जैसी त्रासदी सिक्किम में,23 सेना के जवान समेत 30 लापता. | Sikkim Floods | Army | Kedarnath

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार समेत अन्य पक्षकारों को नोट‍िस जारी कर एक हफ्ते में जवाब मांगा है. दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि कोर्ट से मांग की थी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी फेक खबरें, ऑडियो, वीडियो हटाए जाएं. अपनी अर्जी में उन्होंने कहा है कि इससे उनकी सामाजिक जिंदगी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. समाज में उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है. उन्हें खलनायिका के रूप में सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है. यह उनके मूल अधिकारों का हनन है. इतना ही नहीं ज्योति ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को न्यूज चैनल या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने से रोक लगाने का निर्देश देने की भी मांग की है.


आपको बता दें क‍ि इससे पहले अगस्‍त महीने में भी एसडीएम ज्‍योति मौर्या ने द‍िल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दाख‍िल की थी और सूचना और प्रसारणा मंत्रालय से उनके ख‍िलाफ सोशल मीड‍िया पर प्रसार‍ित हो रहे वीड‍ियो, मीम्‍स और फेक न्‍यूज को हटाने की मांग की थी. द‍िल्‍ली हाईकोर्ट ने इस मामले में 22 स‍ितंबर की अगली तारीख दी थी लेक‍िन इससे पहले ही ज्‍योत‍ि मौर्या ने हाईकोर्ट में याच‍िका दाख‍िल करके जल्‍द सुनवाई की मांग की.

देखें वीडियो:-

ब्राह्मणों में सरकार के खिलाफ नाराजगी, 7 महीने बिछने लगी लोकसभा चुनाव की बिसात...

बताते चले क‍ि इससे पहले एसडीएम ज्‍योत‍ि मौर्या के पत‍ि आलोक ने जांच कमेटी को पत्र ल‍िखकर श‍िकायत वापस ले ली है. इस पत्र में आलोक मौर्या का कहना था क‍ि वह सोच समझकर श‍िकायत वापस ले रहा है. आलोक के इस पत्र पर जांच कमेटी अपनी र‍िपोर्ट प्रयागराज कम‍िश्‍नर को भेजेगी ज‍िसके बाद शासन यह तय करेगा क‍ि जांच करनी चाह‍िए या नहीं. इससे पहले पत‍ि आलोक ने ज्‍योत‍ि मौर्या पर भ्रष्‍टाचार समेत होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था. आलोक ने साक्ष्‍य के रूप में डायरी के कुछ पन्‍ने भी प्रशासन को भेजे थे ज‍िसमें उसने दावा क‍िया था क‍ि ज्योत‍ि मौर्या ने अफसर बनने के बाद करोड़ों की संपत्‍त‍ि बनाई.

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...