Skip to main content

The Burning Train: इटावा में एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में लगी आग, 8 यात्री घायल...

 इटावा में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग लग गई। ट्रेन नंबर 02570 के जनरल कोचों में आग लगने की सूचना मिली है।

बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग लग गई। ट्रेन नंबर 02570 के जनरल कोचों में आग लगने की सूचना मिली है।  ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक, एस एक और एस दो कोच में आग लगी। आग लगने के बाद कोच में भगदड़ मच गई। इंजन समेत अन्य कोचों को अलग कर दिया गया है। सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। आग की चपेट में आने से आठ लोग झुलस गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, छठ पूजा के चलते कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ थी। आग लगने की वजह से सैकड़ों यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। शताब्दी एक्सप्रेस, कामख्या एक्सप्रसे समेत कई ट्रेनें लूप पर खड़ी हुई हैं।

See Video:


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जब ट्रेन संख्या 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल उत्तर प्रदेश के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी एस एक कोच से धुआं उठने लगा। जिसे देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन रुकवा दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। कोई चोट या हताहत नहीं है। ट्रेन को जल्द ही रवाना कर दिया जाएगा।

ट्रेन हादसे में घायलों की संख्या आठ हो गई है।

1. दयानंद पुत्र हरदेव मंडल नंद निवासी ग्राम शंकर लोहार जिला दरभंगा।
2. रौनक राज 12 वर्ष पुत्र दयानंदमंडल निवासी ग्राम शंकर लोहार जिला दरभंगा
3. मनोज चोपाल 37 पुत्र राम चोपाल निवासी बेनीपुर जिला दरभंगा।
4. हरेंद्र यादव 26 पुत्र रामविलास ग्राम उसमामठ थाना पतोंर जिला दरभंगा।
5. टिल्लू मुखिया 18 पुत्र कारी मुखिया ग्राम गुसवा थाना अलीनगर जनपद दरभंगा।
6. कंचन देवी पत्नी दयानंद 40 वर्ष
7. सुनीता देवी पत्नी मोहनलाल 65वर्ष दयानंद की मां हैं।
8. आकृति पुत्री दयानन्द।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...