Skip to main content

Lok Sabha Election 2024: अजय राय बढ़ा रहे इंडिया गठबंधन में क्लेश,कांग्रेस से नाराज हैं केजरीवाल और अखिलेश ?'

 यूपी में नहीं चल पाएगा I.N.D.I.A अलायंस? सपा के बाद AAP को अजय राय ने बनाया निशाना, अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप


UP Politics: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चीफ अजय राय ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है. अजय राय की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अरविंद केजरीवाल ने कथित तौर पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, एक ही तरह से काम कर रहे हैं.

दिल्ली के सीएम की इस टिप्पणी पर अजय राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल तो पहले भी पूरी तरीके से भाजपा से मिले हुए थे. 2014 में जब वह चुनाव लड़ने आए थे तो सेटिंग गेटिंग के साथ आए थे. वो भी जहां तक मेरी जानकारी है, मेरी व्यक्तिगत जो राय , वो भी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं.

बता दें रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था- 'दिल्ली में भी पहले दो पार्टियाँ होती थीं, दोनों ने ग़दर मचा रखी थी, सेटिंग थी 5 साल तुम लूटो, 5 साल तुम लूटो.'AAP नेता ने बिना नाम लिए बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा- जनता दुखी थी, त्रस्त थी. जनता के पास विकल्प नहीं था. इससे नाराज हुए तो उसको वोट कर दिया. उससे नाराज हुए तो इसको वोट कर दिया. फिर ऊपर वाले ने एक चमत्कार किया. एक नई पार्टी आई. आम आदमी पार्टी. ईमानदार, कट्टर देश भक्त पार्टी. और एक बार दिल्ली की जनता ने मिलकर तय कर लिया कि इन दोनों पार्टियों को हराओ और आम आदमी पार्टी को वोट दो. 

Ayodhya Deepotsav 2023 : 21 लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी. | UP News | CM Yogi | ANI

AAP नेता ने कहा कि दिल्ली में 70 सीटें हैं. जनता ने 3 सीटें बीजेपी को दीं. 0 सीट कांग्रेस को. AAP की सरकार बनी हमने इतना अच्छा काम किया कि एक बार नहीं तीन बार हमें भारी बहुमत देकर जिताया. पंजाब में जिताया. गुजरात में पांच, गोवा में दो एमएलए बन गए. दिल्ली में हमने सबकी बिजली मुफ्त कर दी. ये केवल AAP कर सकती है. पंजाब में कर दी. केवल आम आदमी पार्टी कर सकती है. यहां भी हो सकती है. चाभी AAPके हाथ में है.

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...