Skip to main content

PM Modi in Jaipur: Pink City में पीएम मोदी का भव्य रोड शो...

 जयपुर. पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज राजधानी जयपुर में रोड शो किया. पीएम मोदी का यह रोड शो गुलाबी नगरी जयपुर के परकोटे में हुआ. करीब चार किलोमीटर लंबे रोड शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर शहर के भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों से रथ में निकले.

हाइलाइट्स

पीएम नरेन्द्र मोदी का जयपुर में भव्य रोड शो
जयपुर शहर के परकोटे में पीएम ने किया रोड शो
करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक चला पीएम मोदी का रोड शो

जयपुर. पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज राजधानी जयपुर में रोड शो किया. पीएम मोदी का यह रोड शो गुलाबी नगरी जयपुर के परकोटे में हुआ. करीब चार किलोमीटर लंबे रोड शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर शहर के भीतरी शहर के प्रमुख बाजारों से रथ में निकले. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए जयपुराइट्स बेताब नजर आए. फूलों की बारिश के बीच पीएम मोदी रोड शो में लगातार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे.

इस रोड शो को लेकर पिंकसिटी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इस रोड शो की सुरक्षा का जिम्मा संभाला. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान पूरा परकोटा भगवामय नजर आया. इस दौरान उत्साहित भीड़ को काबू में रखने के लिए पुलिस को बेजा पसीना बहाना पड़ा. रोड शो के लिए घर-घर पीले चावल बांटे गए थे. शाम को करीब छह बजे शुरू हुआ पीएम मोदी का रोड शो करीब घंटे से भी ज्यादा समय तक चला.

लोगों में जबर्दस्त क्रेज नजर आया
इस दौरान पीएम मोदी भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज नजर आया. रोड शो के दौरान भीड़ में जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट का मामला छाया रहा. जयपुर में वर्ष 2008 में इसी परकोटे में आतंकी हमला हुआ था. जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट किए गए थे. उनमें 70 लोगों की जान चली गई थी. पीएम मोदी का रोड शो सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर से शुरू हुआ. उसके बाद वह बापू बाजार, नेहरु बाजार और किशनपोल बाजार से होता हुआ छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार और फिर बड़ी चौपड़ पहुंचा. वहां से रोड शो जौहरी बाजार होते हुए सांगानेरी गेट पहुंचा.

परकोटे में पैर रखने की जगह नहीं बची
इस दौरान परकोटे में पैर रखने की जगह नहीं बची. रोड शो को देखने उमड़ी भीड़ में हर कोई इन ऐतिहासिक पलों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने में जुटा था. पीएम मोदी के साथ रथ पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी रहे. रोड शो पर लोगों ने जमकर पुष्प वर्षा की. पीएम मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया.

आठ विधानसभा सीटों को साधने के लिए आए थे मोदी
पीएम मोदी के रथ के पीछे कई बीजेपी नेता पैदल चल रहे थे. इस रोड को भव्य बनाने में जहां बीजेपी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी वहीं भारी भीड़ ने वहां पहुंचकर पीएम मोदी के इस रोड शो को ऐतिहासिक बना दिया. पीएम मोदी यहां जयपुर शहर के आठ विधानसभा सीटों को साधने के लिए आए थे. इससे पहले उन्होंने दिन राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में तीन जनसभाओं को संबोधित किया.

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...