Skip to main content

पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या को देंगे हवाई अड्डा और रेलवे स्‍टेशन की सौगात, करेंगे रोड शो और जनसभा को करेंगे संबोधित

रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होगा। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले 30 दिसंबर को भी भव्य आयोजन की तैयारी है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या आएंगे।पीएम रामनगरी के वासियों को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की बड़ी सौगात देंगे।पीएम रोड शो भी करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले इस कार्यक्रम को भव्‍य बनाने के लिए जबरदस्‍त तैयारियां हो रही है। पीएम मोदी 30 दिसंबर को रामनगरी अयोध्या में लगभग 3 घंटे रहेंगे।पीएम सुबह लगभग 11.30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उद्घाटन करेंगे।फिर पीएम हाइवे के रास्ते लता मंगेशकर चौक होते हुए रामनगरी अयोध्या के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। पीएम हवाई अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक रोड शो करेंगे।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीएम का रोड शो लगभग 15 किलोमीटर लंबा होगा।पीएम इसी रास्ते से रेलवे स्टेशन से वापस हवाई अड्डा पहुंचेंगे। हवाई अड्डे के पास पीएम लगभग 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे।


बता दें कि पीएम मोदी पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम रोड शो करते हुए सड़क मार्ग से अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे।यहां पीएम वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।रोड शो के दौरान पीएम जिस रास्ते से गुजरेंगे,वहां 51 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 100 से ज्यादा जगहों पर पीएम पर गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी।साथ ही शंखवादन और स्वस्ति वाचन के बीच साधु-संत पीएम को आशीर्वाद भी देंगे।पीएम के आगमन को लेकर रामनगरी अयोध्या में बड़ी तैयारी की जा रही है।सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर भव्य आयोजन के लिए कहा है,जिस रास्ते से पीएम का काफिला गुजरेगा उस रास्‍ते को फूलों से सजाने की तैयारी है।साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम किया जा रहा है। 

Expose VIDEO: बहन भाई से बना रही थी संबंध, पत्नी ने देख लिया फिर हुआ ये.. । Heart Broken...

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय 12:15 से 12:45 तक अभिजीत मुहूर्त में निश्चित हुआ है।पीएम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय मुख्य यजमान होंगे और उनके द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। रामनगरी में दिसंबर के अंतिम हफ्ते से 22 जनवरी तक तैयारियां एक के बाद एक चलती रहेंगी।फिलहाल रामनगरी के वासियों और रामलला के भक्तों का इंतजार खत्‍म होने वाला है, जिसे लेकर तैयारियां बड़ी तेजी चल रही हैं और रामलला के भक्तों का उत्साह भी चरम पर दिखाई दे रहा है।इन तैयारियों के बीच शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ट्रायल के लिए एक बड़े विमान की लैंडिंग कराई गई। विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित थी।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...