Skip to main content

बाथरूम में चलो और प्यार करो, नहीं तो फेल कर दूंगा…फिर करने लगे Kiss

 पैरा मेडिकल स्टूडेंट से HOD व डाक्टर्स ने की डिमांड. बिहार नालंदा के पावापुरी आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी की यह घटना आपको शर्मशार कर देगी, कैसे-कैसे लोग HOD बन जाते हैं हद है,शर्म की बात है

नालंदा के पावापुरी आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी की स्टूडेंट्स ने एचओडी समेत 4 डॉक्टर्स और क्लर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा कि सेमेस्टर की परीक्षा हुई थी, परीक्षा देने के बाद छात्रा अपने रूम चली गई फिर डिपाटमेंटल की ओर से चार छात्रों को फोन कर बुलाया गया था फिर अश्लील हरकत की गई. पीड़िता 2019 और 2020 बैच की बताई जा रही हैं। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने एचओडी विजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर निर्मल कुमार, डॉक्टर अजय कुमार और क्लर्क रविरंजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पारा मेडिकल एसोसिएशन भी छात्रों के समर्थन में कूद पड़ा है।

पावापुरी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पारा मेडिकल की एक छात्रा ने शिक्षक चिकित्सक पर कथित छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसी से छात्र नाराज थे। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें समझाकर शांत कराया। गुरुवार की छात्रों ने डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

इस पर डीएम ने कहा कि निगरानी समिति जांच करेगी। यहां पर डीएम, रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। उसके बाद छात्र आवेदन देने के लिए पावापुरी ओपी (आउट पोस्ट) गए। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने भगा दिया। हालांकि, ओपी प्रभारी अनीता कुमारी ने इस आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन ले लिया गया है। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।Ezoic

छात्राओं की जुबानी सुनिये दास्तां..


एक छात्रा ने कहा कि वायवा की परीक्षा के बाद एचओडी विजेंद्र प्रसाद सर ने बुलाया। जब हम लोग कॉलेज पहुंचे, तो हम सभी को अलग-अलग रूम में ले गए। बोले- तुम्हारे इतने कम नंबर आए हैं। क्या करोगी। पास होगी या फेल। मैंने कहा पास होना है। वो बोले-उधर चलो, बाथरूम की ओर। मैंने मना किया तो जबरदस्ती पकड़ लिया। मैं रोने लगी तो मुझे छोड़ दिया। वहीं एक अन्य छात्रा ने कहा कि लड़कियों को एक-एक कर के अंदर बुलाया।

अंदर एचओडी समेत 5 डॉक्टर थे। सभी शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि पास होना चाहती हो या फेल होना चाहती हो। मैंने कहा पास होना है सर। पास करेंगे, तुम्हें टॉप करेंगे तो मेरे लिए क्या करोगी। डॉक्टर विजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तुम मेरे लिए क्या कर सकती हो। डॉक्टर निर्मल कुमार ने कहा कि सर का आशीर्वाद लो। मैं झुककर विजेंद्र और निर्मल सर के पैर झुने लगी तो। दोनों ने मुझे पकड़ लिया और किस करने लगे।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...