Skip to main content

SultanpurNews: यशभद्र सिंह उर्फ मोनू को शासन ने दिया तगड़ा झटका, धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख पद किया रिक्त

सुलतानपुर/लखनऊ। यशभद्र सिंह उर्फ मोनू को शासन ने दिया तगड़ा झटका,क्षेत्र पंचायत की सदस्यता समाप्त करते हुए खत्म की प्रमुखी,शासन ने धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख पद किया रिक्त,राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी किया आदेश, सुलतानपुर की राजनीति में मचा हडकंप


शासन ने दो दिसंबर 2022 को स्पेशल सेशन कोर्ट-एमपी एमएलए जज एकता वर्मा की अदालत से यशभद्र सिंह मोनू समेत अन्य के खिलाफ आये फैसले को आधार बनाते हुए की बड़ी कार्रवाई,यशभद्र सिंह मोनू को दो वर्ष के कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा से किया गया था दंडित,यशभद्र सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य भी ठहराए गये थे दोषी,उन्हें भी मिली थी सजा


शासन ने उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 13 क एवं च का हवाला देते हुए नैतिक अधमता (Moral Turpitude) का जिक्र करते हुए यशभद्र सिंह उर्फ मोनू को बताया क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आयोग्य,क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की अयोग्यता से खत्म कर दी गई यशभद्र सिंह मोनू की प्रमुखी,शासन के इस आदेश के मुताबिक धनपतगंज प्रमुख पद को लेकर जल्द हो सकता है चुनाव,तब तक धनपतगंज ब्लॉक से जुड़े कर्तव्य एवं दायित्व के निर्वहन हेतु अलग से जल्द आदेश हो सकता है जारी,इस मुकदमे से जुड़े सजा पाने वाले अन्य को भी जल्द ही लग सकता है झटका,अभी हाल में ही यशभद्र सिंह मोनू के जरिये अपने ग्राम मायंग में निवर्तमान प्रधान रामदेव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जितवाने का चर्चा में आया था मामला

मेरी सदस्यता समाप्त हुई तो शिवकुमार की क्यों नहीं : यशभद्र सिंह मोनू


धनपतगंज के बाहुबली ब्लॉक प्रमुख रहे यशभद्र सिंह मोनू की सदस्यता समाप्त होने के साथ सूबे की सत्ता पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का इल्जाम लगने लगा है। एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू और बल्दीराय ब्लाक प्रमुख/भाजपा नेता शिवकुमार सिंह दोनों को दोषी ठहराया गया था। समान रूप से 2 साल की सजा दोनों को न्यायालय से सुनाई गई थी।  सदस्यता समाप्त होने की कार्रवाई मोनू सिंह पर ही होने से धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख के खेमे में असंतोष देखा जा रहा है। यशभद्र सिंह मोनू कहते हैं कि जब एक समान सजा मुझे और ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह को सुनाई गई तो आखिर मेरी ही सदस्यता क्यों समाप्त की गई, शिवकुमार सिंह की क्यों नहीं।  यह प्रदेश सरकार की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई है। समय आने पर इसके खिलाफ मैं न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...