Skip to main content

22 को दुल्हन की तरह सजेगी कुश की नगरी...

श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन जगमग होगा नगर पालिका क्षेत्र, नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक कर तैयारी को दिया अंतिम रूप. सुलतानपुर रामनगरी अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन नगर पालिका ने श्रीराम के पुत्र कुश की नगरी कुशभवनपुर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी शुरू कर दी है।

रामनगरी अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन नगर पालिका ने श्रीराम के पुत्र कुश की नगरी कुशभवनपुर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी शुरू कर दी है।अयोध्या धाम से सटे होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व गणमान्य लोगों का सुल्तानपुर (कुशभवनपुर) से आवागमन होना सुनिश्चित है।इसी को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी ,प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पुनीत गुप्ता सहित सफाई, मार्ग प्रकाश आदि विभागों  के कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारी की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि 5000 भगवा ध्वजों से मन्दिर, धार्मिक स्थल व नगर के प्रमुख मार्गों को सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नगर के मुख्य प्रवेश द्वारों पयागीपुर, अमहट, गोलाघाट एवं करौंदिया में प्रवेश व तोरणद्वार बनाएं जाएंगे।श्री अग्रवाल ने बताया पयागीपुर चौराहा, अयोध्या बाईपास फ्लाईओवर एवं खम्भों आदि पर  वालपेंटिग का कार्य भी होगा।चौक घंटाघर,नगर पालिका परिसर,सुपर मार्केट, तिकोनिया पार्क, आजाद पार्क,अम्बेडकर पार्क, लोहिया पार्क, पर्यावरण पार्क आदि की विद्युत सजावट 15 से 26 जनवरी तक होगी।शहर के प्रमुख चौराहों दरियापुर, बाधमंडी, शाहगंज,पोस्ट आफिस, करुणाश्रय,कुड़वार नाका आदि को रेनबो माडल से सजाया जायेगा।पयागीपुर से कलेक्ट्रेट तक डिवाइडर पर लगे विद्युत पोलों को लाइट व तिरंगा स्ट्रिप लाइट से सजाया जाएगा।इसके अलावा 11जनवरी से 14 जनवरी तक वार्डों, समस्त मठ-मन्दिर व धार्मिक स्थलों की साफ- सफाई व 15 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक सभी मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर सफाई के साथ चूना छिड़काव होगा साथ ही सभी पार्कों की भी सफाई एवं प्रतिमाओं की धुलाई की जाएगी।वही प्रधानमंत्री के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।जिसकी शुरुआत 14 जनवरी को नगर पालिका प्रांगण से होगी।

प्राण प्रतिष्ठा के मेहमानों को मिलेगा अदभुत प्रसाद, जन्मभूमि की मिट्टी, सरयू जल, 100 ग्राम का लड्डू

अयोध्या में दस करोड़ से बनेगी टेंट सिटी

देश-विदेश से आ रहे लोगों की होगी व्यवस्था

पांच हजार कलाकारों के ठहरने की होगी व्यवस्था

सुविधाओं से लैस होंगे अयोध्या के रेलवे स्टेशन

अयोध्या में ही तैयार किये जा रहे प्रसाद के पैकेट

अतिथियों के भव्य अभिनंदन की तैयारी कर रहा ट्रस्ट

22 को दीपों व झालर से जगमग होगा 'धोपाप'‌,मेनका भी कार्यक्रम में होगी शामिल

राम की नगरी अयोध्या धाम में 22 जनवरी को राम मन्दिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन रामायण कालीन पौराणिक स्थल धोपाप धाम को सजाकर भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।22 जनवरी को धोपाप धाम मन्दिर परिसर 51 हजार दीपों ,लाइट व रंग बिरंगी झालर की रोशनी से जगमग होगा।मान्यता है अयोध्या से 80 किमी दूर स्थित भगवान राम के पुत्र कुश की बसाई नगरी में लंभुआ तहसील में स्थित 'धोपाप' धाम में भगवान राम ने त्रेतायुग में रावण के वध के बाद ब्रह्महत्या से मुक्ति के लिए ऋषियों- मुनियों की सलाह पर आदि गंगा गोमती नदी के इसी तट पर स्नान किया था‌ और ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाई थी।जिस घाट पर श्री राम ने स्नान किया था उसे राम घाट के नाम से जाना जाता है।इस पौराणिक स्थल पर 22 जनवरी को दीपोत्सव के साथ -साथ सुंदरकांड पाठ, एलईडी के माध्यम से प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट,लोक कलाकार मनोज श्रीवास्तव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन होगा।

सांसद  प्रतिनिधि रणजीत कुमार कैंप कर स्थानीय प्रधानों शुभम सोनकर,संजय सिंह, रमाकांत तिवारी,सुरेन्द्र पाल,प्रसून पाण्डेय,राजू सिंह एवं एसपीओ नवीन मिश्रा आदि के साथ तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।वहीं लंभुआ,कूरेभार,पीपी कमैचा व कादीपुर के खंड विकास अधिकारी भी यहां पर कैंप कर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चाक- चौबंद करने में लगे हुए हैं।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि धोपाप धाम जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण,दो हाई मास्ट लाइट,रामघाट जाने के लिए 300 मीटर सीसी सड़क व पुलिया का निर्माण,गोमती किनारे स्थित जमीन के समतलीकरण आदि का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...