Skip to main content

Baba Vanga Predictions 2024: पुतिन की हत्या, आतंकी व साइबर हमले, कैंसर की दवा... साल 2024 के लिए क्या है रहस्‍यमय बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां?

 साल 2024 आने वाला है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की एक बार फिर चर्चा हो रही है। बाबा वेंगा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुईं। दोनों आंखों से वह देख नहीं सकती थीं। आइए जानें 2024 को लेकर उनकी क्या भविष्यवाणी है।

हाइलाइट्स

  • बुल्गारिया में बाबा वेंगा नाम की एक भविष्यवक्ता थीं
  • दोनों आखों से वह देख नहीं पाती थीं, लेकिन कई भविष्यवाणियां की
  • साल 2024 के लिए उनकी भविष्यवाणियां चर्चा में हैं.
  • पुतिन के हत्या की कोशिश

    द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के हत्या की कोशिश के बारे में कहती है। इससे पहले क्रेमलिन पर यूक्रेन की ओर से हमला हो चुका है। ऐसे में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पर यकीन किया जा सकता है। अक्टूबर में यह बात सामने आई थी कि रूस की सीक्रेट सर्विस अपने ही रैंक में एक कथित साजिश की जांच कर रही थीं। हालांकि खतरों के बीच पुतिन अगले साल फिर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।
  • यूरोप में बढ़ेंगे आतंकी हमले

    बाबा वेंगा ने खतरनाक हथियारों से जुड़ी भविष्यवाणी भी की है। उनकी एक भविष्यवाणी के मुताबिक अगले साल एक बड़ा देश परमाणु टेस्ट कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने यूरोप में आतंकी गतिविधि बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। यूरोप में लगातार इस्लामिक कट्टरपंथी बढ़ रहे हैं। यूके की सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक इजरायल-हमास युद्ध के बाद से आतंकी हमलों का खतरा बढ़ा है।

    प्राकृतिक आपदा

    बाबा वेंगा की मुताबिक एक बड़ा परिवर्तन होगा, जो आमतौर पर लंबी अवधि में होता है। लेकिन अगर यह जल्दी होता है तो भयानक प्राकृतिक आपदा देखने को मिल सकती है।
  • आर्थिक संकट

    बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2024 में एक बड़ा आर्थिक संकट भी देखा जाएगा। इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसा कर्ज के स्तर में बढ़ोतरी, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक शक्ति का पश्चिम से पूर्व की ओर जाने के कारण होगा।

    साइबर अटैक

    बाबा वेंगा ने साइबर हमलों में बढ़ोतरी की भी चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि साल 2024 में पावर ग्रिड और जल ट्रीटमेंट प्लांट हैकर्स के निशाने पर होंगे। इससे उनकी सुरक्षा को खतरा होगा।

    मेडिकल फील्ड के लिए महत्वपूर्ण

    बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2024 में मेडिकल की फील्ड में कई महत्वपूर्ण खोज हो सकती है। अल्जाइमर और कैंसर जैसी बीमारियों की दवाइयां डेवलप हो सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...