Skip to main content

सीताकुंड धाम पर चरण पादुका का स्वागत, उतारी आरती...

 (सुल्तानपुर) मकर संक्रांति के पावन दिवस को चित्रकूट धाम के भरत कूप से शुरू हुई श्री राम चरण पादुका यात्रा का गुरुवार देर शाम जब श्री राम के पुत्र कुश द्वारा बसायी गयी नगरी कुशभवनपुर में प्रवेश हुआ तो हजारों की संख्या में उपस्थित रामभक्तों ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया,


 
रात्रि विश्राम स्थल रहा पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार जहां से प्रातः 8:00 गोमती मित्रों की अगुवाई में यात्रा को सीताकुंड धाम तक ले जाया गया जहाँ जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष के साथ यात्रा का माँ गोमती के तट पर गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में गोमती मित्रों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, 

यात्रा के साथ पधारे साधु संत व विशिष्ठ जन प्रभु श्री राम के वनगमन के वक़्त माँ जानकी व अनुज लक्ष्मण के साथ पधारे स्थल पर आगमन को लेकर व गोमती मित्रों द्वारा किये गये स्वागत से अभिभूत दिखे,,गोमती मित्रों द्वारा इक्यावन बत्तियों से सज्जित बड़े आरती पात्र से चरण पादुका की आरती उतारी गयी ,, माँ गोमती का तट उस वक़्त त्रेता युग की अनुभूति कराता प्रतीत हो रहा था,, स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, मुन्ना सोनी, राजेश पाठक,राजेन्द्र शर्मा,सभासद रमेश सिंह टिन्नू,विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, मिथिलेश पाण्डेय, अन्नपूर्णा शर्मा,श्रीमती मंजू सिंह,श्रीमती,प्रतिभा सिंह,राधा मौर्या,श्रीमती प्रेमलता सिंह,विमला कसौधन,अंजू श्रीवास्तव,देवकी गुप्ता, सुदामा जायसवाल,सपना शर्मा,सुनील कसौधन,अनुज सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह "राजा",आलोक तिवारी,राम क्विंचल मौर्य,कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,अरविन्द सोनी,अजय प्रताप सिंह,दीपक मोदनवाल,अर्जुन यादव,सत्यम,प्रांजल,आयुष आदि।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को अयोध्या मार्ग पर मिलेगी आवश्यक सुविधाएं

डीएम कृतिका ज्योत्सना ने सीडीओ अंकुर कौशिक को निर्देशित किया है कि आयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में  आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिले से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं को पानी, भोजन , रुकने के लिए उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। 

सीडीओ ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए सड़क किनारे से सम्बंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित कराने हेतु डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला के माध्यम से ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है। जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में स्थित मंदिरों की साफ सफाई और ग्राम सभा की सफाई कार्य एवं लाइटिंग उक्त अवसर पर विधिवत कराया जा रहा है। डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने बताया कि आयोध्या मार्ग से सटे सम्बंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, खाने पीने की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु विशेष प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के लिए जनपद के 14 एडीओ पंचायत और 1700 सफाई कर्मियों को लगाया गया है जो साफ सफाई और अलाव को व्यवस्थित कराएंगे। जिले के 979 ग्राम पंचायतों में साफ सफाई और सजावट कार्य कराया जा रहा है।

चित्रकूट से निकली चरण पादुका यात्रा जिले से अयोध्या जी के लिए हुई रवाना, हुवा स्वागत

गुप्तारगंज/सुल्तानपुर :- प्रभु श्री राम के चरण पादुका का स्वागत करने के लिए द्वारिकगंज, कटका, गुप्तारगंज, कूरेभार बाजार में उमड़ी भारी संख्या में भीड़ लोगों में दिखा उत्साह चरण पादुका का दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब चरण पादुका का दर्शन एवं स्वागत के लिए जिले के दिग्गज बीजेपी नेता व जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए बर्मा, युवा मोर्चा जिला  रामेंद्र राणा ,सुल्तानपुर  नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,नीरज,राज जायसवाल,सुजीत,संदीप,निखिल,राजकुमार,राहुल,जोनी,हिमांशु, आदि  सैकड़ो  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...