Skip to main content

hit and run new law: आज थम गए पहिए, हड़ताल में उतरे ड्राईवर...

New Transport Law: नए परिवहन नियमों को लेकर बस ड्राइवरों की हड़ताल, हिट एंड रन क़ानून का विरोध

हिट एंड रन को लेकर केंद्र द्वारा लाए गए नए नियम का विरोध अब तेज हो गया है.पूरे देश में ट्रकों के पहिए थम गये है और ट्रक ड्राइवर अपना विरोध दर्ज करा रहे है.

इसी कड़ी में रायपुर के रिंग रोड नंबर 4 में ट्रक चालकों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.सड़क जाम की वजह से यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए प्रभावित हुई.

वही सड़क जाम होने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने ड्राइवरों को समझाइस देकर लगे जाम को खुलवाया.

ट्रक ड्राइवरों ने बातचीत में कहा कि यह नियम एकतरफा और ट्रक चालकों के विरोध में है.

हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल

बता दें बस ड्राइवर परिवाहन कानून में हुए बदलाव के साथ-साथ हिट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल करने का निर्णय लिया है.

इसके अलावा रोड एक्सीडेंट कानून को सख्त करने की मांग की है.कानून वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की बात कही है.

क्या है नया कानून

नए परिवहन कानून को लेकर बस ड्राइवर नाराज नजर आ रहें हैं. दरअसल नए कानून में एक्सीडेंट होने पर ड्राइवर को 10 साल की सजा का प्रावधान दिया गया है.

साथ ही 5 लाख के जुर्माने का भी प्रावधान दिया है.जिससे बस ड्राइवर इस कानून का

नए कानून से क्या बदला?

आपको बता दें कि अभी तक हिट एंड रन मामले में ड्राइवर को थाने से जमानत मिल जाती थी।

इसके अलावा अभी तक इस अपराध में दो साल की सजा का प्रावधान था।

लेकिन नए कानून के मुताबिक अब वाहन चलाने वाले ड्राइवर को अधिकतम 10 साल की सजा के साथ ही 7 लाख का जुर्माना लगाने का प्राविधान किया गया है। हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर हड़ताल कर रहें हैं. नए कानून के विरोध में सड़कों पर चालक उतर गए हैं.

इसके साथ ही ट्रक मोटर एसोसिएशन भी हड़ताल कर रहें हैं. जिसके चलते पेंड्रा के मुख्यमार्ग और सेमरा तिराहे पर चालक इकठ्ठे हुए हैं.

प्रदेश बंद का दिया आह्वान

यातायात को लेकर भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद अब हिट एंड रन के मामलों में नियम सख्त किये जाने के बाद सड़को पर चालक उतरे हैं.नए नियम के तहत हिट एंड रन के केस में वाहन चालक पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान के विरोध में चालक और बस मालिक उतरे हैं. विरोध में मोटर यूनियन एसोसिएशन ने आज प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है.

VIDEO:

Hit and Run Driver Strike: नए साल पर बढ़ गई जनता की परेशानियां, थम गए पहिए, हड़ताल पर ड्राईवर....

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...