Skip to main content

"मैं अटल हूं" का दूसरा ट्रेलर रिलीज, राम जन्मभूमि संघर्ष की दिखी रोंगटे खड़े कर देंगी झलकियां...

बीते दिन पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला ट्रेलर आया था और उस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था. फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने आज फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का पहला ट्रेलर आने के बाद से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. आज मेकर्स ने उस उत्साह को बढ़ाते हुए ‘मैं अटल हूं’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे.

सैकड़ों कठिनाइयों को पारकर संजय श्रीवास्तव, रवि सोनी ने 2‌ नवंबर 1990 की कारसेवा में लिया था हिस्सा...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ये बायोपिक महात्मा गांधी के कत्ल, इमरजेंसी, पोखरा न्युक्लिर टेस्ट और कारगिल युद्ध जैसे उस दौर में हुई सभी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करती है. ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया है. ट्रेलर में उनके दमदार अंदाज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

अब अयोध्या धाम की गलियों में गोलियां नहीं चलेंगी: सीएम योगी. | CM Yogi | Ayodhya Dham | Ram Mandir

ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी एक दमदार डायलॉग बोलते नजर आते हैं. वह कहते हैं, ‘जिस सुख-समृद्धि की हम कामना करते हैं, ये सिनेमावाले उसे पर्दे पर दिखा देते हैं. पर्दे पर जो हमें दृश्य दिखता है हम उसे सच मान लेते हैं. ऐसा ही एक पर्दा सिनेमाघरों के बाहर है जो देश के भोले-भाले नागरिकों की आंखों के सामने है, उन्हें जो दिखाओ वो सच मान लेते हैं’.

इस दिन होगी रिलीज
‘मैं अटल हूं’ के दोनों ट्रेलर को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में सफल हो सकती है. पंकज त्रिपाठी की आवाज हो या अंदाज फिल्म में वह अटल बिहारी वाजपयी के किरदार में बिल्कुल सटीक बैठते हैं. ये फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

शादी का जश्न, रिसेप्शन की तैयारी और सुहागरात को मौत हैरान कर देगी प्रदीप और शिवानी की यह कहानी...

अयोध्या में एक शादी होती है. दूल्हा पूरी बारात के साथ दुल्हन को लेकर वापस घर लौट आता है. घर में जश्न का माहौल था. पूजा हो रही थी. अगले दिन रिसेप्शन था. लिहाजा, तैयारियां जोरो पर थीं. देर शाम तक घर में गीतों का कार्यक्रम चलता रहा. फिर सब अगले दिन की तैयारी में जल्द सो गए. अगली सुबह घरवाले सोकर उठे और रिसेप्शन की तैयारी में जुट गई. लेकिन दूल्हा और दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. घरवालों ने आवाज़ दी. दरवाजा कई बार खटखटाया. लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और कमरे का अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. शादी के बाद घर लौटी बारात अयोध्या के रहने वाले प्रदीप की शुक्रवार 7 मार्च को शादी थी. प्रदीप धूमधाम से अपनी बारात लेकर अपने घर शहादतगंज से डीलीसरैया 7 मार्च की शाम पहुंचा था. रात बारात वहीं ठहरी थी. इसके बाद अगली सुबह शनिवार 8 मार्च को 11 बजे दुल्हन शिवानी की विदाई होती है. लगभग दो घंटे का सफर तय कर प्रदीप अपनी दुल्हन को दोपहर एक बजे लेकर घर पहुंचता है. रिसेप्शन की तैयारी घर पर धूमधाम से दुल्हन का स्वागत होता है. फिर शाम 7 बजे घर में ही पूजा होती है. चूंकि दुल्हन ...

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...