Skip to main content

66 को गायब हुआ था युवक, 21 को दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, युवक की जली लाश के मामले में क़ातिल को ढूंढेगी पुलिस!

दूबेपुर के मेडिकल कालेज के बगल मिले विक्रांत वर्मा की हत्या का मुकदमा पुलिस ने आखिरकार दर्ज कर ही लिया।इस बीच हत्या के बाद से परिजन करीब चार बार तहरीर लिखकर दे चुके लेकिन तहरीर मनमाफिक नही मिलने पर कोतवाली देहात की पुलिस तहरीर को दराज में डाल दे रही थी।थके परिजन एक एमएलसी,दो दो भाजपा विधायक की ड्योढ़ी तक गए और मिन्नते कीं।आखिरकार अपनी ही सरकार में विधायक सीताराम वर्मा को भी पुलिस आश्वाशन की घुट्टी पिलाती रही।इधर मुकदमा नही दर्ज होने से भाजपा के समर्थित कार्यकर्ताओं का रोष बढ़ रहा था। अन्तोगत्वा पुलिस ने  302,201में मुकदमा दर्ज किया है।

युवक की कथित हत्या पर बुजुर्ग पिता काट रहा पुलिस अधिकारियों के चक्कर

पांच दिन पूर्व कथित रूप से युवक की जलाकर हत्याके प्रकरण में  तहरीर देने के बावजूद पुलिस मुकदमा नही लिख रही थी।परिजनों के मुताबिक कोतवाली देहात की पुलिस तहरीर में आत्महत्या के लिए उकसाने की मनमाफिक लाइन लिखवाना चाहती थी और पीड़ित परिजन यह लिखने को तैयार नहीं थे।परिजनों के मुताबिक वह क्षेत्रीय विधायक सीताराम वर्मा से पुलिस को फोन करा चुके थे, विधायक विनोद सिंह के पुत्र ने भी पुलिस को फोन किया था। लेकिन संभावित हत्या की धाराओं में पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार नही थी, फिलहाल सोमवार को परिजनों को एफआईआर कॉपी मिल गयी। 

क्या था मामला❓

ज्ञात हो कि मामला दूबेपुर कस्बे का है ।जहां बीते 17 जनवरी की सुबह फार्म हाउस के बगल 24 वर्षीय विक्रांत वर्मा की जली हुई लाश पाई गई थी । पिता रमेश वर्मा के मुताबिक उनका पुत्र विक्रान्त वर्मा दिनांक 15 जनवरी की रात लगभग 10 बजे दिल्ली से घर आया था।अगले दिन वह शाम लगभग छह बजे घर से बकरी फार्म पर गया था ।उसके बाद देर तक न आने पर विक्रान्त की पत्नी अपने मो० नं0 8858218080 से विक्रान्त को फोन किया तो विक्रान्त के द्वारा बताया गया की अभी घर आऊँगा । परन्तु रात 10 बजे तक वापस नही लौटने पर उसका फोन उठना बन्द हो गया और स्विच ऑफ हो गया । पीड़ित पिता ने बताया कि जब सुबह अपने खेत स्थित बकरी फॉर्म पर गया तो देखा कि विक्रान्त की अलाव के पास कोयला सारीखे जली हुई लाशं पड़ी थी । उसकी बाईक भी वहीं खड़ी थी। पीड़ित पिता ने दी गयी तहरीर में कहा है कि शंका है कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने उसके बेटे की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए जला दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह युवक का शव अलाव के बगल मिला उससे तो लग रहा कि पहले विक्रांत की हत्या की गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को अलाव के बगल लिटाकर किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया था।बताया जाता है कि पुलिस ने युवक के मोबाइल समेत कई वस्तुवों को जांच हेतु कब्जे में लिया है।युवक का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा हुआ है।


 प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम:
#Ayodhya: श्रीराम लला #pranpratishtha समारोह का Full Video. | Ram Mandir | UP News | Shree Ram

देखना न भूलें... प्राण प्रतिष्ठा समारोह सिर्फ एक वीडियो में...

प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ संपन्न, गर्भ गृह में विराजे श्री राम लला...

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...