Skip to main content

भूमि विवाद में "पी.आर.डी जवान" को मारी गई थी गोली

कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित पंडित का पुरवा मजरे सरकौडा गांव में भूमि विवाद में खार खाए विपक्षियों ने रविवार को देर रात पीआरडी जवान रणजीत तिवारी पुत्र स्व. जय प्रकाश तिवारी को गोली का शिकार बना लिया। यह घटना उस समय हुई जब वह कुड़वार थाना पर ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहा है।

रणजीत उर्फ रिंकू तिवारी पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश ग्राम सरकौडा पंडित का पुरवा उम्र लगभग 30 वर्ष कुड़वार थाने से ड्यूटी कर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा रिंकू तिवारी के ऊपर फायर कर दिए, राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कराया गया भर्ती. पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज 

सुल्तानपुर। कुड़वार थाना पर अपनी ड्यूटी पूरी कर रविवार रात घर जा रहे पीआरडी जवान को गोली मारकर घायल किए गए जानलेवा हमले के केस में मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गईं हैं। सतर्कता के तौर पर पीड़ित के गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित पंडित का पुरवा मजरे सरकौडा गांव में भूमि विवाद में खार खाए विपक्षियों ने रविवार को देर रात पीआरडी जवान रणजीत तिवारी पुत्र स्व. जय प्रकाश तिवारी को गोली का शिकार बना लिया। यह घटना उस समय हुई जब वह कुड़वार थाना पर ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहा है। कुड़वार अलीगंज मार्ग पर सरकौडा चौराहे के थोड़ा पहले पीछे से दो बाइक पर सवार चार हमलावरों ने रणजीत के पेट में सटाकर गोली मारी दी। वह तुरन्त लड़खड़ाकर बाइक रोकी। इतने में हमलावरों ने दूसरी व तीसरी फायर कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों से घिरता देख हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। इतने में पीआरडी जवान गोली लगने की अवस्था में अपने साहस का परिचय देते हुए दो हमलावरों को पहचान करते हुए भिड़ गया, 

अवैध असलहे को छीन लिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन घायल को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने केजीएमयू ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल पीआरडी जवान खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी है। देर रात घायल युवक की मां तारावती के तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही परिक्रमा प्रजापति व जितेंद्र प्रजापति पुत्रगण नंदलाल और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के धर पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल और निरीक्षक यदुवीर सिंह हमलावरों के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...