Skip to main content

यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी, ठंड से छूटी कंपकंपी, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं...

घने कोहरे और बर्फीली ठंड हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क ही रहने की संभावना हैं।

उत्तर प्रदेश में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। घने कोहरे और बर्फीली ठंड हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। आज भी सुबह से कई जिलों में घना कोहरा छाया है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई हैं। प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क ही रहने की संभावना हैं।

अगले 2 से 3 दिन ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में आज 25 जनवरी को मौसम शुष्क ही रहेगा । लेकिन पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घने से भी बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले तीन दिन 26 से 28 जनवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत,भीम नगर, रामपुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, मुरादाबाद,मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, बिजनौर, नोएडा, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, बदायूं फ़र्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में कोहरे और शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में हल्के कोहरे छाए रहने की संभावना
यूपी के ज्यादा जिलों में शीत दिवस रहने की संभावना है। बाकी जिलों को छोड़कर आगरा, फिरोजीबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया में हल्का कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों में शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बाँदा, हमीरपुर और जालौन में हल्के से मध्यम कोहरे छाए रहने की संभावना है।

VIDEO:

Republic Day 2024 Live Updates: India is celebrating its 75th Republic Day today i.e. on 26th January 2024. This year French President Emmanuel Macron will be the chief guest. President Droupadi Murmu will hoist the national flag at 8 am at Kartavya Path.



Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...