Skip to main content

20 दिनों से बंद स्कूलों की फिर बढ़ी छुट्टियां..

 शीतलहर का प्रकोप चरम पर है. इसे देखते हुए स्कूलों की छुट्टी एक बार फिर से बढ़ा दी गई है. उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड, शीतलहर व कोहरे के चलते कानपुर, मऊ, गोंडा, प्रयागराज, फतेहपुर समेत कई जिलों में स्कूलों में अवकाश बढ़ा है.

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के वजह से कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. आगरा,  बलिया, गाजीपुर, सोनभद्र,मैनपुरी, कानपुर, मऊ समेत कई जिलों में छुट्टी घोषित की गई हैं.  कक्षा आंठवी तक के सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक के लिए अवकाशी घोषित किया गया है.

यूपी के कई जिलों में भीषण ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है. सीबीएसई बोर्ड,आईसीएसई बोर्ड और परिषदीय समेत सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे. आदेश को नहीं माने वाले स्कूलों पर कार्रवाई भी होगी. बीएसए ने आदेश का सख्ती से अनुपालन करने का आदेश दिया है.

बिजनौर
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के दृष्टिगत डीएम द्वारा कक्षा 8 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की 20 जनवरी तक छुट्टी घोषित की हैं.डीएम के निर्देश पर BSA ने छुट्टी के आदेश जारी किए हैं..

सिद्धार्थनगर
ठंड व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 20 जनवरी तक बंद  रहेंगे.  कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के स्कूल के समय में  परिवर्तन किया गया है. 11:00 बजे से 3:00 बजे तक स्कूल का  संचालन होगा. DM पवन अग्रवाल ने आदेश जारी किया.

श्रावस्ती
शीत लहर व ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टी बढ़ी.  19 और 20 जनवरी के लिए अवकाश घोषित किया गया है. कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया गया. डीएम के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी किया.

लखनऊ
स्कूली बच्चों की छुट्टी दो दिन बढ़ गई है. कक्षा आठ तक अवकाश रहेगा, बाक़ी 12 तक पूर्ववत रहेगा. कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जिन स्कूलों में कक्षाएं संचालित की जा रही है। उनका समय सुबह 10 बजे से तीन बजे के बीच रहेगा। स्कूल खुलने पर इन कक्षाओं में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबंध करने के लिए कहा गया है.

बिजनौर
मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद बिजनौर मे स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई. कड़ाके की ठंड मे मासूम बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं. बिजनौर के पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर मे 20 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी की घोषित की गई है.

नैनीताल
नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में आज स्कूल बंद  रहेंगे. हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी. डीएम नैनीताल ने आदेश जारी किया है. घने कोहरे की संभावना को देखते हुए स्कूलों में  छुट्टी घोषित की गई है. कोहरे से मैदानी इलाकों में विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है.

आगरा
कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब 19 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगे.  इससे पूर्व कक्षा पांच तक के स्कूलों में 20 जनवरी तक के अवकाश की घोषणा की थी.इसके अलावा कक्षा 12 तक के स्कूलों में समय बदला गया. कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को लिए स्कूल सुबह 10.30 बजे खुलेंगे और अवकाश 3.30 बजे किया जाएगा. ये आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए जारी किए हैं.

गाजियाबाद
गाजियाबाद में बच्चों की स्कूलों की छुट्टी को और बढ़ा दिया गया है. 18 जनवरी को क्लास 1 से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...