Skip to main content

उमेश पाल के घर बमबाजी, प्रयागराज पुलिस के हाथ पांव फूले...

 सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल के सुलेम सराय में स्थित घर पर बमबाजी हुई है। बता दें कि उमेश पाल की पिछले साल अतीक के गुर्गों ने हत्या कर दी थी। वो राजू पाल हत्याकांड के गवाह थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने कइयों को गिरफ्तार किया है।

पिछले साल 24 फरवरी को उमेश पाल की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्‍या कर दी गई थी. हत्‍या के पीछे माफ‍िया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का नाम सामने आया था. 

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. उमेश पाल के घर के पास बमबाजी करने की घटना सामने आई है. उमेश पाल के घर वालों का कहना है कि किसी ने बमबाजी की है. हालांकि, पुलिस कूड़े के ढेर में लगी आग के कारण धुआं होने की बात कह रही है. पुलिस के आला अधिकारी उमेश पाल के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई है. 

यह है पूरा मामला 
दरअसल, धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में उमेश पाल का घर है. उमेश पाल की हत्‍या के बाद घर पर पत्‍नी जया पाल रहती हैं. जया पाल के मुताबिक, मंगलवार को घर पर कुछ लोगों ने बमबाजी कर दी. जया पाल ने थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है. वहीं, उमेश पाल के घर बमबाजी की सूचना पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. 

पिछले साल उमेश पाल की कर दी की हत्‍या 
हालांकि, प्रयागराज पुलिस का कहना है कि मौके पर जाकर देखा गया तो कूड़े के ढेर में आग लगने से धुआं उठ रहा था. पुलिस अन्‍य पहलुओं पर भी जांच शुरू कर दी है. वहीं, घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. बता दें कि पिछले साल 24 फरवरी को उमेश पाल की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्‍या कर दी गई थी. हत्‍या के पीछे माफ‍िया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का नाम सामने आया था. 

अतीक-अशरफ की गोलियों से भून कर दी गई थी हत्‍या 
प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्‍या कांड में अतीक अहमद, अशरफ अहमद, अतीक के बेटे और पत्‍नी शाइस्‍ता परवीर को भी आरोपी बनाया गया था. पूछताछ के लिए प्रयागराज लाए गए अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस रिमांड में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. वहीं, उमेश पाल की हत्‍या के बाद से आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम और अतीक की पत्‍नी शाइस्‍ता परवीन अभी भी फरार है.  

VIDEO:-


Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...