Skip to main content

आयुष और अहान की हत्या की क्या थी वजह? अब पुलिस इस ट्रिक से खोलेगी राज; परिवार ने खुद उठाई ये मांग

 बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में दो बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस अब साजिद को कॉल कर बदायूं बुलाने वाले की तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर वह कौन था, जिसने उसको शहर बुलाया। इसके बाद ही इतनी बड़ी दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया। साजिद के भाई जावेद के फोन की कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च शाम करीब 6.30 बजे विनोद कुमार के घर में घुसकर उनके बेटे आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी साजिद और जावेद के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। 
वारदात के तीन घंटे बाद ही साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। जबकि जावेद ने बरेली में सरेंडर कर दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिवार के लोग हत्या की वजह जानने को लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे थे। हत्या की वजह सामने न आने से पीड़ित विनोद ने 24 मार्च को आत्मदाह की कोशिश की और अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया था।
साजिद के पिता बोले- बेटे को कॉल कर बुलाया गया था 
दरअसल, रविवार को जावेद के पिता ने बेटे जावेद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से मांग की है कि उनके दोनों बेटों की मोबाइल कॉल रिपोर्ट निकलवाकर सार्वजनिक की जाए। कॉल डिटेल से साफ हो जाएगा कि घटना से पहले साजिद को किसने फोन करके बदायूं बुलाया था। साजिद और जावेद के पिता बाबू खां रविवार को मीडिया के सवालों के जबाव दे रहे थे। पिता बाबू खां का कहना है कि 19 मार्च मंगलवार को दोनों बेटे तीन बजे के बाद घर आ गए थे। जावेद घर में मिट्टी डालने लगा और साजिद बैठा हुआ था।
अचानक उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसके बाद साजिद बाइक लेकर बदायूं जाने की बात कहकर घर से चला गया। तीन घंटे बाद सूचना मिली कि साजिद का बदायूं में किसी से झगड़ा हो गया है। इसके बाद जावेद बदायूं जाने के लिए अपनी मां नाजरीन के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां पता लगा कि विनोद के दो बेटों की हत्या हो गई है। शहर में बवाल हो रहा है। साजिद का नाम आ रहा है। इसके बाद डर की वजह से जावेद दिल्ली भाग गया और नाजरीन घर लौट आईं। कुछ ही देर में अलापुर पुलिस घर आई और पूरी घटना बताई। पुलिस उनको और भाई कयामुद़्दीन को अपने साथ ले गई। अब पुलिस ने जावेद को आरोपी बनाकर जेल भेजा है। वह पुलिस से मांग करते हैं कि दोनों बेटों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर पता करें कि साजिद को बुलाने वाला कौन है।
कौन है साजिद को कॉल करने वाला? कहीं वो ही तो नहीं साजिशकर्ता; प्री प्लान था आयुष-अहान हत्याकांड
बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में भले ही पुलिस साजिद को मानसिक बीमार बता रही है लेकिन यह भी माना जा रहा है कि यह हत्याकांड उसका प्री प्लॉन था। वह 15 दिन पहले अपनी पत्नी को मायके भेज चुका था। बकायदा बाजार से चाकू खरीदकर लाया था और फिर इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया था।
मुख्य हत्यारोपी साजिद के परिवार वाले भी चाहते हैं कि उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक की जाए। जब वह सखानूं से बाइक लेकर शहर आया था। इससे पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। काफी देर तक साजिद उससे बात करता रहा था। इसके बाद साजिद बाइक लेकर चला गया था। 
इस कॉल के बारे में अन्य लोगों को जानकारी नहीं थी लेकिन उसके परिवार वाले अच्छी तरह जानते थे। जब यह हत्याकांड हुआ और साजिद एनकाउंटर में मारा गया तो उसके परिवार वालों ने भी कॉल आने की बात का जिक्र किया और उसकी कॉल डिटेल सार्वजनिक करने की मांग की। हालांकि इसकी छानबीन कर रही पुलिस ने साजिद की कोई कॉल डिटेल उजागर नहीं की है।
गजब का न्याय करती कानपुर कमिश्नरेट पुलिस. #vídeoviral 
पुलिस ने इसे जांच का एक हिस्सा बताया है लेकिन इससे यह भी माना जा रहा है कि कहीं न कहीं पुलिस से कोई कड़ी जरूर छूट रही है या फिर पुलिस वहां तक पहुंच ही नहीं पा रही है। आज भी जिले के लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर साजिद ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की। क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से बीमार था, अगर ऐसा था तो उसने पहले कभी सेविंग करने के दौरान लोगों की गर्दन क्यों नहीं काटी। उसने किसी बच्चे को क्यों नहीं मारा। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनका खुलासा होना बाकी है। पुलिस लगातार इसकी छानबीन करने की बात कह रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...