Skip to main content

सपा प्रत्याशी भीम निषाद के मैदान में उतरने से भाजपा की लिस्ट पर अचानक से लगी ब्रेक

अयोध्या मण्डल में ओबीसी वोटर्स को नाराज नही करना चाहती बीजेपी::

सुल्तानपुर। लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने भीम निषाद को उतार कर भारतीय जनता पार्टी की चेहरे पर शिकन ला दिया है।अगर अयोध्या मण्डल की बात करें तो सुल्तानपुर के आसपास के जिलों में भाजपा ने जिस हिसाब से प्रत्याशी उतारे हैं।उसमें एक भी पिछड़े वर्ग से नहीं हैं।अयोध्या में लल्लू सिंह, अंबेडकर नगर में रितेश पांडे ,अमेठी में स्मृति ईरानी ,बाराबंकी में रावत कम्युनिटी के नाम की चर्चा चल रही है ।जिसको लेकर अब सुल्तानपुर में शीर्ष नेतृत्व पिछड़े वर्ग की जवाबदेही तय करने के लिए किसी पिछड़े वर्ग को नेता को उतार सकती है।माना जा रहा है कि जिले में यदि पूर्व सांसद के नाम पर सहमति नहीं बनी तो वह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा को मैदान में उतर सकती है। उसकी वजह भी वाजिब है। नीचे दिए गए आंकड़ों से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस दिशा में विचार कर रहा है।

जाति पर पकड़ का पैमाना भी होगा चुनाव

प्रदेश की करीब 14 सीटें ऐसी हैं, जहां पर कुर्मी मतदाताओं की संख्या 1.25 लाख से लेकर 3.75 लाख तक है।

 इन सीटों पर कुर्मी मतदाता ही चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाता है। इन सीटों में मिर्जापुर, वाराणसी, फूलपुर, इलाहाबाद, बरेली, बांदा, डुमरियागंज, गोंडा, मछलीशहर, सुल्तानपुर, रॉबर्ट्सगंज, पीलीभीत, महराजगंज व प्रतापगढ़ शामिल हैं। 

कुर्मी समाज की  7.64% जनसंख्या है

 प्रदेश में कुर्मी समाज की राजनाथ सरकार की ओर से तैयार कराई गई सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के मुताबिक कुर्मी समाज की  7.64% जनसंख्या है।जो किसी भी सरकार के लिए अहम बात है।

29 सीटों पर बनाते बिगाड़ते हैं समीकरण... प्रदेश की 80 में से करीब 29 सीटें ऐसी हैं जहां पर कुर्मी मतदाताओं की भारी तादाद है।माना जा रहा है कि कुर्मी समाज की नजर कृष्णा पटेल,अनुप्रिया पटेल,पल्लवी पटेल के योगदानों पर होगी।

पीडीए के फार्मूले पर सपा ने कुर्मी समाज के प्रत्याशियों को उतारकर फँसाया पेंच

सपा ने जिस तरीके से पीडीए के फार्मूले पर पेंच फंसाया है उससे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व परेशान हो गया है।यही कारण है कि हर दिन एक नए प्रत्याशी का नाम सुर्खियों में रहता है ।अव्वल यह है कि बीजेपी सुल्तानपुर समेत कई जिलों में जातीय समीकरणों को लेकर रोज गुणा भाग करयही कारण है कि लिस्ट में प्रत्याशी के नाम नही तय हो पा रहे हैं।

1.लखीमपुर खीरी उत्कर्ष वर्मा 2.अंबेडकर नगर लालजी वर्मा 3.बस्ती राम प्रसाद चौधरी 4.प्रतापगढ़ एसपी सिंह 5.फतेहपुर नरेश उत्तम पटेल 6.बांदा शिव शंकर पटेल7. श्रावस्ती राजमणि वर्मा 8.गोंडा श्रेया वर्मा (बेनी बाबू) 9.सीतापुर नरेंद्र वर्मा10. मिर्जापुर से जगदंबा सिंह पटेल11. फूलपुर आर पटेल12. भगवत शरण गंगवार

समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा पटेल उम्मीदवारों को लड़ाया

अब लोगों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी कुर्मी बिरादरी ,पटेल बिरादरी को टिकिट ना देकर चुनाव में झटका खा सकती है।

#Video: अरब सागर में भारत का दबदबा, Indian Navy का बजा डंका...

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...