Skip to main content

यह गांव की बहू नहीं... जब घूंघट डाले सरकारी अस्पताल पहुंची महिला, पहचान बताई तो स्टाफ के छूट गए पसीने

अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक महिला घूंघट डालकर अस्पताल पहुंची. लाइन में लगी और आम मरीजों की तरह ही इलाज कराने के बहाने निरीक्षण करने लगीं. अस्पताल के स्टाफ का खराब व्यवहार देखकर जैसे ही महिला ने घूंघट हटाकर पहचान बताई, तो स्टाफ के पसीने छूट गए. विस्तार से पढ़िए पूरी खबर...

यूपी के फिरोजाबाद में एक सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टाफ को पता चला कि घूंघट डालकर अस्पताल में आम मरीजों के बीच महिला आईएएस अफसर पहुंच गईं. फिरोजाबाद की एसडीएम कृति राज ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. तो अस्पताल में चल रही कई खामियों से पर्दा उठ गया. उन्होंने लापरवाही की जांच आदेश दिए हैं. अब महिला अफसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है.

फिरोजाबाद की एसडीएम सदर कृति राज ने मंगलवार को दीदामई स्थित शकीला नईम स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. वह यहां बिना किसी सरकारी अमले और सरकारी गाड़ी लिए साधारण गांव की महिला मरीज की तरह पहुंचीं. वह घूंघट डालकर अस्पताल के अंदर पहुंचीं ताकि कोई पहचान न सके. इसके बाद लाइन में लगकर बकायदा पर्ची कटाई.

अस्पताल में मिलीं गड़बड़ियां
बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार और खराब व्यवहार की शिकायत मिल रही थी, इसी को जानने के लिए महिला अफसर इंस्पेक्शन करने पहुंच गईं. मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक महिला आईएएस को वहां कई गड़बड़ियां मिलीं. अस्पताल में बहुत सारी दवाईयां एक्सापर हो चुकीं थीं. अस्पताल के स्टाफ का व्यवहार भी मरीजों के साथ ठीक नहीं था. इसके अलावा कई कर्मचारी ऑनड्यूटी होकर अनुपस्थित पाए गए. साथ ही अस्पताल में बेहद गंदगी मिली.

सपा नेता अखिलेश यादव ने भी शेयर किया वीडियो
मामले में एक्शन लेते हुए एसडीएम कृति राज ने जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अब उनका अस्पताल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया हेंडल एक्स से उनका वीडियो साझा कर बीजेपी पर निशाना साधा है.

SDM Kriti Raj Viral Video:

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...