Skip to main content

डबल पश्चिमी विक्षोभ का अटैक, 4 मार्च तक इन जिलों में बारिश के साथ गिर सकते है ओले, जानें मौसम का हाल

प्रदेश के 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी जो एक बार फिर ठंडक का एहसास कराएंगी . पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और डबल पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है

यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है. प्रदेश के 17 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रविवार से ही प्रदेश के काफी हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. वही सर्द हवाओ के चलते मौसम में फिर ठंडक लौटने लगी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी जो एक बार फिर ठंडक का एहसास कराएंगी . पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और डबल पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है. प्रदेश में 24 घंटे के दौरान मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सबसे कम है. इसके अलावा 30.02 डिग्री सेल्सियस के साथ उरई सबसे गर्म रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक रात्रि के दौरान दिन की तुलना में अधिक ठंड है. वही प्रदेश के कई इलाकों में 28 फरवरी को तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं. 1 मार्च से पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बिजनौर ,मुजफ्फरनगर, शामली ,बागपत ,मेरठ ,गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, गौतम बुद्ध नगर ,बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा ,हाथरस और आगरा में बारिश के आसार है. 
वही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज ललितपुर, जालौन ,महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा ,चित्रकूट ,कानपुर ,कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर ,प्रयागराज ,झांसी, मिर्जापुर, वाराणसी ,चंदौली ,सोनभद्र और गाजीपुर में बारिश का अलर्ट है.

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 4 मार्च तक होगी बारिश 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो वही आने वाले समय में दो और पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहे हैं जिसके चलते बारिश के होगी. उत्तर प्रदेश में 4 मार्च तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा. मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पांडे के मुताबिक पहले पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर सकता है जिसके चलते 29 फरवरी से 4 मार्च तक बारिश होगी. वही दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 29 फरवरी से 4 मार्च के बीच आएगा. दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के अधिक तेज होने की उम्मीद है जिससे पहाड़ों में बर्फबारी होगी तो वहीं पंजाब, हरियाणा ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.

मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज

पहाड़ों पर हो रही  बर्फबारी के असर के चलते यूपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में फिर से ठंडक बढ़ने लगी है. मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया है यहां का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जबकि बुंदेलखंड का उरई जिला सबसे गर्म जिला रहा. यहां पर 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ.

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...