Skip to main content

श्रीकला रेड्डी ने भोजपुरी स्टाइल में की वोट की अपील,हम धनंजय सिंह की मेहरारू हैं,बहुत झगड़ालू हैं.

पूर्वांचल की जौनपुर लोकसभा में चुनाव रोचक हो गया है। जौनपुर में अहम फैक्टर माने जाने वाले बाहुबली धनंजय सिंह अब जेल से बाहर आ गए हैं। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बहुजन समाज पार्टी से चुनावी मैदान में  हैं।श्रीकला रेड्डी का अलग अंदाज इन दिनों चर्चा में है।

श्रीकला रेड्डी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी स्टाइल में चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं।जनसभा में श्रीकला खुद को धनंजय सिंह की मेहरारू,बहुत झगड़ालू हैं

कह रही हैं।श्रीकला के इस अंदाज को देख लोग ठहाका लगाने लगते हैं।

बता दें कि श्रीकला रेड्डी ने अपना चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है।बीते दिनों श्रीकला में भ्रमण पर थीं।इस दौरान श्रीकला ने रास्ते में गोलगप्पे खाए और समोसे की दुकान पर भी गईं।श्रीकला ने लोगों से कहा कि आपका सहारा चाहिए बिना आपके हम कुछ नहीं हैं।इसी बीच एक जनसभा में श्रीकला ने भोजपुरी स्टाइल में लोगों से अपील की और कहा कि हम आपके धनंजय भैया की मेहरारू हैं,हम आपकी पतोह हैं,अगर वोट ना देबो तो हम आपसे आके झगड़ा करबे। सोच लिहो, हम बड़ी झगड़ालू हैं।

श्रीकला रेड्डी ने आज बुधवार को नामांकन किया। श्रीकला ने कहा कि धनंजय जी बाहर आ गए हैं। आज का मुहूर्त अच्छा है और आज मजदूर दिवस भी है।हमारी सुप्रीमो मायावती भी मजदूरों का सपोर्ट करती हैं।श्रीकला ने धनंजय के साथ आकर दूसरा सेट भरने की बात भी कही।

VIDEO:-

गौरतलब है कि पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को जेल से रिहाई मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद धनंजय सिंह बरेली की जेल से रिहा हो गए हैं।जेल से निकलने के बाद धनंजय सिंह ने कहा कि मुकदमा फर्जी है, वरना जमानत नहीं मिलती। धनंजय सिंह ने कहा कि वह जौनपुर से पत्नी को चुनाव लड़वाएंगे।धनंजय सिंह अपहरण और जबरन वसूली मामले में बीते छह मार्च से ही जौनपुर की बंद थे, जिसके बाद शनिवार को ही धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

मालूम हो कि भाजपा ने जौनपुर से कृपा शंकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।इंडिया गठबंधन से सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है।बसपा से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी के चुनावी मैदान में उतरने से जौनपुर में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।

 गुपचुप तरीके से किया नामांकन

जौनपुर लोकसभा चुनाव का आगाज वही जहा छठे चरण को लेकर हो रहे नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को जौनपुर से बसपा उम्मीदवार श्रीकला धनंजय सिंह ने नामांकन किया। वह गुपचुप तरीके से नामांकन करने पहुंची। जिसकी जानकारी न तो पुलिस न ही एलआईयू को थी। वह वर्तमान में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। श्रीकला रेड्डी ने दो सेट में अपना नामांकन किया है।

बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी हैं। धनंजय सिंह को वर्ष 2020 में लाइन बाजार थाना में अपहरण व रंगदारी के मामले में दर्ज मुकदमे में सात साल की सजा हुई है। हालांकि बीते शनिवार को उन्हें प्रयागराज हाईकोर्ट ने जमानत दी है। कोर्ट द्वारा सजा में कोई ढील देने के कारण धनंजय सिंह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद धनंजय सिंह को बुधवार को सुबह बरेली जेल से रिहा किया गया है। देर शाम तक वो जौनपुर पहुंचेंगे और अपनी पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह ने दाखिल किया पर्चा

समाज विकास क्रांति पार्टी के जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक सिंह ने बुधवार को पुन: पर्चा दखिल किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को एक सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। अशोक सिंह ने मंगलवार को भी जौनपुर लोकसभा सीट से एक सेट में नामांकन किया था। अशोक सिंह महाराष्ट्र में उद्यमी हैं। बीते दिनों आचार संहिता के उल्लंघन में उनके खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और वे जेल भी गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...