Skip to main content

लव जिहाद और धर्म परिवर्तन कराने की नगर कोतवाली पुलिस ने साजिश की नाकाम, नाबालिक को भगाने वाला सलमान हुआ गिरफ्तार

सूचना के बाद सक्रिय हुए क्षेत्र अधिकारी शिवम मिश्रा के नेतृत्व में नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने पाई सफलता, नाबालिक किशोरी को आरोपी समेत बरामद कर ली राहत, सामाजिक संगठन की सक्रियता से खुली इरादों की पोल

सुल्तानपुर ..अगर आपके बच्चे मोबाइल पर हमेशा बिजी है और आप उन पर निगाह नहीं रखते है तो आप बड़े खतरे में पडने वाले है।यदि आपकी बेटी अपनी  सहेली एक्स्ट्रा क्लास व  आपके रिश्तेदारों के नाम पर झूठ बोलकर घर से बाहर जा रही हैं तब आप आने वाले खतरे को नजर अंदाज कर रहे हैं अगर आपके बच्चे इंस्टाग्राम व्हाट्सएप पर घंटो  चैट कर रहे हो और आप उसकी निगरानी नहीं कर रहे हो तो भी आप पर बड़ा खतरा आने वाला है। जिले में लव जिहाद कर गंदा खेल जारी है और नाबालिक लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर ये खेल खेला जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में नाबालिक किशोरी को परिजनों के सहयोग से प्रेम जाल में फंसा कर घर से भगा ले जाने वाले सलमान को नगर कोतवाली पुलिस ने सूचना होने के चंद घंटे में किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर विधि कार्यवाही में जुट गई है। 

बताते चले नगर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाले एक गरीब परिवार की बेटी और उसके मकान पर भूमाफियाओं की नजर गढ़ गई बस फिर क्या था बेटी को फसाने की साजिश शुरू हुई और छः माह के अंदर सलमान नाम के युवक के जरिए बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर घर से गायब कर दिया गया।परिजनों में घटना को लेकर हड़कंप मच गया किसी तरह पुलिस से गुहार लगाई पुलिस सक्रिय हुई और लड़की को 6 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। वहीं आरोपियों के परिवार ने पीड़िता परिवार पर जबरन दवाव बनाकर आरोपी को पुलिसिया कार्रवाई से बचा लिया।वही पीड़िता के परिजन भी डरे सहमें रहने लगे यहाँ तक की हिंदू परिवार के मकान बेच कर पलायन की स्थिति आ गयी थी पर पुलिस की सक्रियता और सख्ती से किसी तरह मामला संभला था। एक बार परिजनों को लगा कि मामला शांत हो गया है और लोग अपना जीवन जीने लगे। धीरे-धीरे एक वर्ष बीता एक बार फिर आरोपी सलमान व उसके पिता व ताऊ आदि साथियों के साथ सक्रिय हो गए और इस बार सलमान अपने साथियों के सहयोग से नाबालिग किशोरी को लेकर शुक्रवार की सुबह प्रदेश की राजधानी पहुंच गया । 

सूत्र बताते है वहां मौलवी के जरिए धर्म परिवर्तन करा कर निकाह कराने की एक साजिश पहले से रची गई थी इसके लिए बकायदा लड़की का बालिग वाला फर्जी आधार भी बनवाया गया था। यहाँ गरीब की मदद ईश्वर करने लगते है यह कहावत यहाँ सत्य होती दिखी पीड़िता की धर्म निष्ठ माँ के साथ भी यही हुआ । किसी ने यह सूचना सोशल मीडिया पर डाल दी। परसुराम युवा वाहिनी के कार्यकरताओ ने बिना देर किये सूचना को क्षेत्राधिकारी नगर शिवम मिश्रा से साझा करते हुए सत्यता की जांच की मांग की सामाजिक संगठनों से जानकारी मिली तो सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल श्री राम पांडेय व शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज राकेश ओझा को जांच के लिए लगाया पिछले सप्ताह भर से शहर में प्रेम प्रसंग व अन्य वारदातों के बीच सक्रिय हुई नगर कोतवाली पुलिस को प्रथम दृष्टि मे मामला सही दिखाई दिया। बिना देर किये नगर कोतवाली पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और बेटी के बारे मे जानकारी की तो पता चला सुबह बेटी किसी के साथ निकल गई है पुलिस सक्रियता दिखाते हुए बताए गए रिश्तेदारों के यहाँ पहुँच गयी। जांच की तो पता चला लड़की मुहल्ले के सलमान के साथ भाग गई है । परिजनों ने मोहल्ले के ही आरोपी सलमान और उसके परिजनों पर लड़की भगाने का आरोप लगाया। नाबालिक किशोरी के गायब होने और लड़के के दूसरे समुदाय से होने के कारण नगर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो उठी और रिकार्ड समय में नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया। नगर कोतवाली मे पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है वहीं पुलिस अब इस पूरी घटना मे परिजनों व सहयोग करने वालो की जांच कर रही है । वहीं आरोपी के दोस्तों की भूमिका जांचने का काम शुरू कर चुकी है। यही नही राजधानी मे हुई कथित साजिश फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले की भी जांच पुलिस ने शुरू कर दिया है।पीड़िता के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही पर आभार जताया है वही कड़ी कार्यवाही की मांग की है सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा अधिवक्ताओं नीरज दूबे व उनके अधिवक्ता साथियों के अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए इस बड़ी घटना को रोकने में बड़ी भूमिका बताई जा रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...