Skip to main content

हमउम्र भतीजी को भगाकर चाचा लाया घर.. परिजनों ने फटकार लगाई तो प्रेमी, मौत को लगाया गले.

प्रेमिका ने गमछे से हाथ बाँध ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.. आपस में लिपटी हुई मिली कपल क़ी लाश 


UP के जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव निवासी प्रेमी युगल मनीष कुमार (23) व शहर कोतवाली क्षेत्र के सुशील नगर निवासी दीक्षा गौतम (20) ने गत दिवस ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में चाचा - भतीजी लगते थे। युवती मनीष के ममेरे भाई क़ी बेटी थी । इसी वज़ह से उसका घर में भी आना जाना था।

इससे पहले फोन पर दोनों अक्सर शादी की बातें करते थे, लेकिन परिजन उनके रिश्ते से नाराज थे। देर शाम मनीष दीक्षा को लेकर अपने गांव पहुंचा और परिजनों से शादी करने की बात कही। इस पर परिजनों ने चाचा - भतीजी के रिश्ते के नाम पर समाज का हवाला देते हुए उनकी बात नहीं मानी और घर से चले जाने की बात कही।

दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी...

इसके बाद सुबह करीब पांच बजे दोनों घर से निकल आए और उन्होंने कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव के पास निकली रेलवे लाइन से ट्रेन से कटकर जान दे दी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को लग,  तो घर में कोहराम मच गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

जानकारी पर लड़के व लड़की पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि अगर परिजन उनकी शादी करवा देते, तो शायद उनकी जान बच जाती। पुलिस जांच में जुटी है।

अलग ना हो इसलिए, गमछे से बांध लिए थे हाथ...

दोनों प्रेमी युगल जब ट्रेन से आत्महत्या करने जा रहे थे, तो एक दूसरे से अलग ना हो इस पर उन्होंने गमछे से एक दूसरे के हाथ बांध दिए और आपस में लिपट गए। ट्रेन के आने पर दोनों की  घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...