Skip to main content

बंटेंगे तो कटेंगे,सीएम योगी का हार्डकोर हिंदुत्व भाजपा के लिए कितना फायदेमंद:धनंजय सिंह

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल हिंदुत्व को लेकर अपने पुराने दिनों की तरह बेहद मुखर हो गए हैं।वो अपने पुराने तेवर में हैं।

योगी आदित्यनाथ का यही तेवर ही भाजपा में पोस्टर बॉय बनाने में मददगार रहा,लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजधर्म अपना लिया।लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और भाजपा में अपने खिलाफ उठती आवाज ने शायद योगी को फिर से अपने पुराने रूप में लौटने के लिए प्रेरित किया है।

पिछले दिनों सीएम योगी कुछ फैसलों और उनके बयानों से लगता है कि वे फिर से उग्र हिंदुत्व की ओर बढ़ रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार ने शायद सीएम योगी को बहुत व्यथित कर दिया है या फिर उसे वो रानजीतिक रूप से हिंदुओं को मोबिलाइज करने के लिए महत्वपूर्ण समझ रहे हैं।जब भी बांग्लादेश को लेकर मुंह खोला चर्चा का केंद्र बने।

आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर कुछ ऐसा ही बड़ा बयान दिया,जिस पर विवाद होना तय था।बंटेंगे तो कटेंगे जैसा बयान देकर योगी ने अपने विरोधियों को एक और मौका दे दिया,लेकिन योगी जानते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और AIMIM के मुखिया असद्दुदीन ओवैसी उनके खिलाफ जितना बोलेंगे उतना ही यूपी में वे और मजबूत होंगे,लेकिन बात यहीं तक होती तो कुछ और बात होती।अब योगी भाजपा के बड़े नेता हैं,प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।अब योगी जो बोलते हैं उस पर देश के साथ-साथ पड़ोसी देश भी गौर करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आगरा पहुंचे थे।आगरा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने ब़ड़ा बयान दिया।सीएम ने कहा कि हम सबको एक रहना होगा,अगर बंटेंगे तो कटेंगे।बांग्लादेश से सबक सीखिए,एक रहना है बंटना नहीं है,एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। बांग्लादेश वाली गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।

सीएम योगी ने मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा कि उसका संबंध भी इसी आगरा से था।इसी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी और उससे कहा था कि तुम चूहे की तरह ऐसे तड़पते रह जाओगे,लेकिन हिन्दुस्तान पर तुझे कब्जा तो नहीं करने देंगे।

दरअसल सीएम योगी ने पिछले दिनों कम से 4 मौकों पर अपने ऐसे हाव भाव दिखाए,जिसमें उनका पुराना तेवर देखा जा सकता है।जुलाई महीने के अंत में यूपी सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून में संशोधन के लिए एक विधेयक पेश किया,जिससे उत्तर प्रदेश में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 को और अधिक सख्त बना दिया गया। कावड़ यात्रा मार्ग पर सड़क किनारे विक्रेताओं और दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अपना नाम प्रदर्शित करने का आदेश पारित करना भी इसी क्रम में माना गया,जो मुसलमानों के खिलाफ माना गया।पिछले सप्ताह भी सीएम योगी ने बांग्लादेश संकट और पड़ोसी देशों में हिंदुओं की स्थिति पर आरोप लगाया कि वोट-बैंक की राजनीति के कारण विपक्ष उनके बारे में चुप्पी साधे हुए है। सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करना और संकट के समय में उनका समर्थन करना हमारा कर्तव्य है और हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे,परिस्थितियां कैसी भी हों,हमारे मूल्य अटल रहते हैं, बांग्लादेश में हिंदू होना कोई गलती नहीं बल्कि एक आशीर्वाद है।अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म केस में भी एक मुस्लिम के आरोपी होने पर उसके खिलाफ सीएम योगी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया।जाहिर है कि हिंदुत्व को लेकर अब वो बेहद मुखर हैं।

भाजपा इस समय कोई भी हार बर्दाश्त करने की हालत में नहीं है।चाहे इसके लिए भाजपा को कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।जम्मू-कश्मीर जीतने के लिए भाजपा ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रखा है।घाटी में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा 15 मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाने का विचार कर रही है। आज सोमवार को आई जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की 15 लोगों की लिस्ट में ही लगभग 7 मु्स्लिम हैं। जाहिर है कि घाटी में जीत दर्ज करने के लिए हिंदुत्व को लेकर भाजपा को थोड़ा विनम्र बनना होगा।जम्मू-कश्मीर में अगर भाजपा को सरकार बनानी है तो कम से कम 46 सीटें जीतनी होंगी।जम्मू के हिस्से में 43 सीट है जबकि कश्मीर के हिस्से में 47 सीट है।जम्मू में लगभग 31 सीट हिंदू बहुल हैं।सीधा सा मतलब है कि बहुमत के लिए भाजपा को मुस्लिम बहुल वाली भी कुछ सीटें जीतनी होंगी।अगर विधानसभा में किसी को बहुमत नहीं मिलता है तो किसी अन्य दल के समर्थन के लिए भी भाजपा को ऐसी छवि बनानी होगी जो कट्टर हिंदुत्व वाली पार्टी से अलग हो।

भारत और बांग्लादेश का संबंध नाजुक हालत में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों का गलत प्रभाव पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।वो जो भी कह रहे हैं उसे तोड़ मरोड़ कर बांग्लादेश में दिखाया जाएगा।इन सबके पीछे भारत विरोधी लॉबी बुरी तरह पीछे पड़ी हुई है।बांग्लादेश में आई बाढ़ के पीछे भारत का हाथ बताया गया है।भारत सरकार को सफाई देनी पड़ी है।बांग्लादेश के आम लोगों को लगता है कि शेख हसीना को शह देकर भारत मलाई काट रहा था। बांग्लादेश में भारत में हो रही घटनाओं को इस तरह तोड़ा मरोड़ा जाता है कि वहां हिंदुओं पर हमले का नैतिक आधार तैयार हो सके।भारत में विपक्ष जिस तरह सीएम योगी के बयान की आलोचना कर रहा है इससे भी बांग्लादेश को भारत के खिलाफ आग उगलने का मौका मिलेगा।अखिलेश यादव कहते हैं कि वो प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं उन्हें कम से कम प्रधानमंत्री का रोल प्ले नहीं करना चाहिए,ये काम प्रधानमंत्री जी का है,दुनिया में किसके साथ कैसे संबंध रखने हैं।मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वाले उन्हें समझाएंगे कि दिल्ली के फैसलों में हस्तक्षेप न करें।असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह एकता की बात करते हैं,हममें एकता कैसे होगी।आज भी उनके शासन में यूपी में अन्याय होता है, फर्जी एनकाउंटर होता है,बुलडोजर कार्रवाई होती है,बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, उसके जिम्मेदार हम कैसे हैं।

देखें VIDEO:

दरअसल पिछले दिनों जिस तरह सीएम योगी के खिलाफ भाजपा में माहौल बन रहा था उससे निपटने के लिए सीएम योगी ने हार्ड कोर हिंदुत्व के अपने पुराने रूप में लौटने के लिए मजबूर हुए हैं।यूपी में जल्द ही 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सीएम योगी समझते हैं कि अगर उपचुनावों में उन्होंने कमाल कर दिया तो भाजपा में उनकी साख पहले जैसी एक बार फिर हो जाएगी।भाजपा भी कमोबेश यही समझती है। भाजपा को पता है कि हिंदुओं के ध्रुवीकरण के अलावा यूपी में जीत की गारंटी और कुछ भी नहीं है।विकास का मुद्दा यूपी में नहीं चलता,जातिवाद सबसे ऊपर हो जाता है,जिस तरह सपा ने पिछड़ों और दलितों को एकजुट किया है अगर उससे निपटना है तो हार्डकोर हिंदुत्व की राह पर ही चलना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...