Skip to main content

अमेठी हत्याकांड:कफन में लिपटकर गांव पहुंचे शव,आंसुओं के सैलाब के बीच उठी चीत्कार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सुदामापुर गांव के लिए शुक्रवार का दिन काला साबित हो गया।शिक्षक सुनील भारती,पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बच्चों के शव कफन में लिपटकर गांव पहुंचे तो देखने वाले हर शख्स की आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।चीत्कारों ने नियति को दुहाई दी। गांव वालों के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं है।

पिता राम गोपाल और मां राजवती तो इस तरह बिलख रहे थे कि उनकी हालत देखकर लोग सिहर उठे।वहां मौजूद कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जिसकी आंखों में आंसू न हों। चारों शवों ने हर किसी को हिलाकर रख दिया।खाकी भी शवों को देखकर स्तब्ध रह गई।पिता राम गोपाल को सीओ डलमऊ ढांढस बधाते हुए दिखे। 

मौत के बाद की तस्वीर कितनी भयावह होती है यह सुदामापुर में चारों शवों को देखकर गांव वालों को लगा। गांव का कोई ऐसा गलियारा नहीं बचा जहां पर इस हत्याकांड को लेकर अफसोस न जताया जा रहा हो। हर कोई विधाता से परिवार को किस गलती की सजा देने के बारे में दुहाई देता रहा।

रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव में लगभग 10:30 बजे मृतक शिक्षक सुनील भारती समेत चारों शव जब घर पहुंचे। इस दौरान अमेठी सांसद केएल शर्मा भी गांव पहुंचे। वहीं सांसद के सामने परिवार और लोगों ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात शिक्षक सुनील भारती, पत्नी पूनम भारती और दोनों बच्चों की हत्या के बाद चारों मृतकों का पोस्टमार्टम देर रात हुआ।दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम पहले किए गए।उसके बाद सुनील भारती और उनकी पत्नी भारती का पोस्टमार्टम हुआ।मौके पर सीओ सिटी और दो थानों की पुलिस मौजूद रही।इसके अलावा इलाके की भारी भीड़ मौजूद रही। सुनील भारती को तीन गोलियां लगीं, जबकि दो गोलियां पत्नी पूनम भारती को लगी हैं। एक-एक गोली बच्चों से निकाली गईं हैं।

योगी सरकार जब एक्शन ले तो रोना मत: जीतन राम मांझी 

न‌ई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अहोरवा भवानी चौराहे पर गुरुवार शाम घर में शिक्षक,उसकी पत्नी और दो बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी गई।इस हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है।मांझी ने कहा कि इस घटना पर योगी सरकार जब कार्रवाई करे तो विपक्ष रोए नहीं।मांझी ने इस घटना पर दुख जताया है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अमेठी हत्याकांड पर दुख जताया।मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेठी में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गई निर्मम हत्या की घटना चिंताजनक है।उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए ताकि अपराधियों में खौफ बना रहे एवं पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी व अन्य उचित राहत मुहैया कराई जाए।साथ ही विपक्ष से निवेदन है कि जब योगी जी की सरकार एक्शन ले तो विलाप ना करें।

 जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अहोरवा भवानी चौराहे पर शिक्षक सुनील भारती अपनी पत्नी पूनम भारती (30), बेटी दृष्टि (6) और बेटी लाडो (2) के साथ किराए पर रहते थे।सुनील भारती सिंहपुर ब्लॉक के पनहौना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे।गुरुवार शाम कातिलों ने घर में घुसकर शिक्षक सुनिल भारती,उनकी पत्नी पूनम भारती और उनके दो मासूमों को गोलियों से भून दिया।कातिलों ने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुनील भारती को तीन गोलियां मारी गई थीं।वहीं पूनम को दो गोलियां और दोनों बच्चों को एक-एक गोली मारी गई थी।

अमेठी हत्याकांड का VIDEO:

इस हत्याकांड में पुलिस का कहना है कि सुनील भारती के परिवार की हत्या का कनेक्शन एक्स्ट्रा मैरिटेल अफेयर से जुड़ा है।मृतक टीचर सुनील भारती की पत्नी पूनम का इस कांड़ के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा के साथ अफेयर था।सुनील को भी इसकी जानकारी थी।सुनील ने उसे चंदन से दूर रहने को कहा था।पूनम ने चंदन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...