Skip to main content

कटका अपहरण/हत्याकांड से मेल खा रही वारदात, करीबी ने ही वारदात को अंजाम

ठेला लगाने वाला हत्यारोपी पड़ोसी हिरासत में ! क़ातिल के घर से बरामद हुई डेड बॉडी

सुल्तानपुर। शहर के बाधमंडी के निकट एक मोहल्ले में हुई हत्या से हर कोई स्तब्ध है। पांच लाख की फिरौती के लिये पड़ोसी ने शहर के knic में पढ़ने वाले कक्षा चार के छात्र आहिल उर्फ ओसामा (11) पुत्र शकील की हत्या कर दी।। सूत्र बताते हैं कि बच्चे को सोमवार की रात करीब आठ बजे घर के सामने रहने वाले पड़ोसी आसिफ@सोनू पुत्र बब्बू ने अगवा कर आधे घण्टे में ही उसकी हत्या कर शव अपने घर मे छिपा दिया।

पुलिस को गुमराह करने में उस्ताद था हत्यारोपी!

छात्र का अपहरण कर हत्या करने वाला आसिफ बेहद शातिर था । फिरौती मांगने के लिए वह कभी सड़क पर खड़े अनजान ई-रिक्शा चालक का मोबाइल लेता था तो कभी राहगीर का। इस दरमियान अपहरणकर्ता आसिफ अपने बातचीत करने के अंदाज को भी बदल दिया था। जिससे उसका पड़ोसी यानी मृतक के पिता शकील उसकी आवाज ना पहचान सके और उस पर शक भी ना हो ।जब भी पुलिस ट्रेस करके दोनों मोबाइल नंबर वाले युवकों को पकड़ कर पूछताछ करती तो पुलिस के हाथ कुछ ना आता ।आसपास के दर्जनों सीसीटीवी को भी खंगाला गया ।लेकिन कोई मदद ना मिल सकी।।फिर पुलिस ने हुलिए के आधार पर खोजबीन शुरू की।शादी विवाह के मैरिज हाल के सीसीटीवी भी खंगाले गए।लेकिन टास्क में लगी पुलिस बच्चे की जान न बचा सकी।।।स्वतंत्र चेतना समाचार।।

हत्यारे आसिफ ने खास दिन चुना

(सुल्तानपुर) अपहरण करने का प्लान आसिफ काफी दिनों से बना रहा था ।जब उसकी पत्नी मायके चली गई तो घर में सन्नाटा हो गया तो उसने फिरौती का षड्यंत्र को अंजाम देना शुरू किया।रात में ही तकरीबन 8:00 बजे बालक को अपने घर बुला लिया। लेकिन घर पर पहुंचते ही नन्हा छात्र आहिल@ओसामा ने मामले को भाँप लिया और उसने अपने को बचाने के लिए छटपटाने लगा।इस बीच युवक ने उसको कब्जे में लेने के लिए उसका हाथ पैर भी बांध दिया। लेकिन ओसामा के शोर मचाने पर वह घबराये युवक ने बच्चे का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी। छात्र के डेड बॉडी को उसने अपने कमरे में ही बेड में छुपा दिया।और पीड़ित परिजनों के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक करता था। आज जब शव को बरामद किया गया तो पूरी डेड बॉडी पीली पड़ गई थी। मंजर देख आसपास के लोग और परिजन सदमे में चले गए। कप्तान सोमेन बर्मा के निर्देश पर एहतियातन आसपास की तकरीबन आधा दर्जन फोर्स को भी बुला लिया गया।इस हत्याकांड से गोसाईगंज के छात्र के अपहरण/ हत्याकांड की याद ताजा हो गई ।20 दिसंबर 2024को हुई घटना में फिरौती के लिए 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी और उसमें एक नौकर का ही षड्यंत्र था। और उस हत्याकांड में चार लोग आज आजीवन की सजा काट रहे हैं । हालांकि जुगाड़बाजी में एक हत्यारोपी ने खुद को नाबालिग करवा लिया था लेकिन कोर्ट की निगरानी में पुनः परीक्षण हुआ तो हत्यारोपी बालिग निकला था। फिलहाल आज की इस घटना से लोगों में बेहद नाराजगी है ।

हत्या के बाद भी मांगता रहा फिरौती

सोमवार की शाम 8:00 बजे हत्या आरोपी ने नन्हे ओसामा को अपने घर बहाने से बुलाया तो चला गया। पता चला कि उसने अपहरण करने से पहले छात्र ओसामा से दोस्ती करके काफी नजदीकियां बढ़ा ली थी । 

देखें वीडियो:-

जिससे वह उसे हत्यारोपी युवक आसिफ(35) से काफी घुल मिल गया था ।पता चला है कि हत्यारोपी युवक कर्ज में डूबा हुआ था। वह पंचमुखी हनुमानगढ़ के सामने ठेला लगाकर सब्जी बेचा करता था।बताया जाता है कि वह ऑनलाइन गेम में लाखों हार चुका था जिससे दिन रात उसे कर्ज की टेंशन खाये जा रही थी।हत्यारोपी आसिफ के ही दो बच्चे बताए जाते हैं।

आदतन अपराधी था हत्यारोपी आसिफ

पता चला है कि करीब साल भर पूर्व हत्यारोपी आसिफ@सोनू शहर के एक बक्सा/ अलमारी बनाने वाले कारखाने में काम करता था। मलिक ने भरोसे में उसे अपना एटीएम कार्ड दे देता था और वह एटीएम से पैसे निकाल कर अपने मालिक को दे देता था ।एक दिन आसिफ की नीयत खराब हो गई और उसने एटीएम चुरा लिया। वह एटीएम के पिन कोड को भी जानता ,उसने मालिक के खाते से एक लाख ₹ निकाल लिया लेकिन जल्द ही मामले का भंडाफोड़ हो गया और मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

@lmtv0709

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...