Skip to main content

एक वीडियो कॉल और लाइफ तबाह, सेक्सटॉर्शन का फैला माया जाल

वीडियो कॉल करके लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं स्कैमर्स

वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवा कर करते हैं ब्लैकमेल, स्कैम का नया तरीका

साइबर व ऑनलाइन ठगी के बारे में कौशाम्बी पुलिस के अलावा लगातार चैनल के सभी सम्मानित बंधु लोगो को सावधान कर रहे हैं। आज आपको सेक्सटॉर्शन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके चलते हज़ारो लोगो की दुनिया उजड़ चुकी है।

क्या है सेक्सटॉर्शन???

आपके कई तरह के ऑनलाइन फ्रॉड्स के बारे में सुना होगा, लेकिन सेक्सटॉर्शन बहुत से लोगों के लिए नया है.

पिछले कुछ वक्त में सेक्सटॉर्शन के मामले तेजी से बढ़े हैं. आपको ये शब्द नया लग रहा होगा, लेकिन आपका जानने वाला कोई शख्स भी इस तरह के अपराध का शिकार हुआ हो सकता है.।

दरअसल, साइबर फ्रॉडस्टर्स लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किसी तरह से बातचीत में फंसाते हैं. ज्यादातर मामलों में पुरुषों को टार्गेट करने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जाता है.

वहीं कई मामले में तो ऐसे भी हैं, जिसमें वाट्सएप पर आई अनजान वीडियो कॉल से खेल होता है. जैसे ही कोई शख्स इनके जाल में फंसता है, कॉल से दूसरे तरफ बैठा शख्स यूजर के आपत्तिजनक वीडियो बना लेते हैं. 

कुछ मामलों में यूजर्स की एक तस्वीर की मदद से मॉर्फ वीडियो तैयार किया जाता है. फिर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है. स्कैमर्स वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं. अगर कोई पैसे दे भी दे तो ब्लैकमेलिंग का ये दौर यहां खत्म नहीं होता है. बल्कि चलता ही रहता है. इस पूरे खेल को सेक्सटॉर्शन कहते हैं.

इस मामले में साइबर अपराधी पुरुषों को टार्गेट करने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं. 

कौशाम्बी साइबर पुलिस ने लोगों को अनजान वीडियो कॉल्स और इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर अनजान लोगों से बातचीत को लेकर सावधान कर रही है.

आपके साथ हो ऐसा, तो क्या करना चाहिए

ऐसे ज्यादातर मामलों में लोग बदमानी के डर से किसी से बातचीत नहीं करते हैं।

यहां तक की पुलिस तक भी बहुत कम ऐसे मामले पहुंच पाते हैं. जैसे ही मॉर्फ सेक्स वीडियो में किसी शख्स की तस्वीर आती है, तो वो सबसे पहले कुछ भी करके इससे निकलना चाहता है।भले ही इसके लिए उसे स्कैमर्स को पैसे ही क्यों ना देने पड़े. 

यहां पर ही शख्स स्कैमर्स के जाल में फंसता है. इतना ही नहीं कुछ लोग इतना डर जाते हैं कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी डिलीट कर देते हैं. स्कैमर्स को लोगों की इस परिस्थिति का पता होता है और वो इसका ही फायदा उठाते हैं. अगर आप भी इस तरह के किसी मामले में फंस जाएं, तो सबसे पहले अपने आप को शांत रखें. 

ऐसे किसी भी मामले से खुद को बचाने के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है. सबसे पहले आपको किसी भी अनजान वीडियो कॉल्स या फिर प्रोफाइल के चक्कर में फंसना नहीं चाहिए.

अगर कभी आपके साथ इस तरह की कोई घटना हो भी जाए, तो स्कैमर्स को पैसे देने के चक्कर में ना पड़ें. बल्कि इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दें और ब्लैकमेलिंग के आ रहे कॉल्स का जवाब ना दें, उन्हें ब्लॉक कर दें. आपकी सावधानी ही आपको स्कैमर्स से बचा सकती है.


ख़बरों की वीडियो के लिए Youtube Channal को सबस्क्राइब करना & व्हाट्सएप पर खबरों के लिए Whatsapp Channal को Follow करना न भूलें।

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...