Skip to main content

गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर जानलेवा हमला

हथियार तस्करों को पकड़ने गई टीम, एसओजी प्रभारी का सिर फोड़ा, कांस्टेबल की टांग तोड़ी, दो और पुलिसकर्मी घायल

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में बेहद गंभीर घटना सामने आई है, जहां हथियार तस्करी की जांच कर रही बीटा दो थाना की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना दादरी थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एसओजी टीम के प्रभारी के सिर में 17 टांके लगे हैं, वहीं एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया है। 

ये है पूरा मामला

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीटा दो थाना की एसओजी टीम को हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। जब टीम जांच के लिए दादरी पहुंची तो कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार को सबसे गंभीर चोट लगी है, जिनके सिर पर 17 टांके लगे हैं। वह बेहद गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

घायल पुलिसकर्मियों का ब्यौरा

- उत्तम कुमार (टीम प्रभारी): सिर पर गंभीर चोट, 17 टांके लगे हैं।

- एक सिपाही का पैर टूटा, वह अस्पताल में भर्ती है।

- सौरव और मनोज: गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों सिपाही हैं।

पुलिसकर्मियों के साथ हुई घटना से हड़कंप

सभी चार घायल पुलिसकर्मियों को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। लेकिन इस पुलिसकर्मियों में पर हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। हथियार तस्करी जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते समय पुलिस टीम पर हुए इस हमले ने गौतमबुद्ध नगर की क़ानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण पर बात करने के लिए ग्रेटर नोएडा के पुलिस आयुक्त को कई बार कॉल की गई लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की है। बाक़ी पुलिस अफ़सर भी चुप्पी साधे घर बैठे हुए हैं।

अब तक पुलिस कर्मियों की एफआईआर दर्ज नहीं हुई

इस पूरे घटनाक्रम में एक और बड़ी बात है। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया है। स्पेशल ऑपरेशनल ग्रुप के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हैं। उनके एक साथी की टांग टूट गई है। दो और गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन अभी तक गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस मामले में इनकी एफआईआर दर्ज नहीं की है।

Justice For Atul Subhash VIDEO -1

Justice For Atul Subhash VIDEO -2

 पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शासन स्तर तक पुलिस पर हुए हमले की जानकारी नहीं पहुंच पाए।

Comments

Popular posts from this blog

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए।  इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था। घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे। सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।     रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी ...