Skip to main content

दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, SP ने दिया कंधा.

कुड़वार थाना में तैनात दरोगा मुक्ताबुद्दीन की हार्ट अटैक से मौत...पुलिस कर्मियों ने दरोगा के शव को पुलिस लाइन में दी अंतिम विदाई... एसपी सोमेन वर्मा ने जताया शोक,कंधा देकर शव को परिजनों को सौंपा..प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के निवासी थे दरोगा मुक्ताबुद्दीन...

सुल्तानपुर । जिले के कुड़वार थाने में तैनात दरोगा इलाज के लिए जा रहे थे कि रास्ते में तबियत ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में साथ के लोग इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मृतक दरोगा के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। एसपी ने पुलिस लाइन में अंतिम विदाई देकर शव को कंधा देते हुए परिजनों को सौंप दिया।

      जिले के कुड़वार थाने में करीब एक साल से तैनात दरोगा मुक्ताबुद्दीन (56)पुत्र नजीबुद्दीन निवासी कृपालपुर थाना सोरांव जिला प्रयागराज को गुरुवार दोपहर सहयोगियों के साथ निजी वाहन से इलाज कराने के लिए डॉ एचसी गुप्ता के आवास अकबरपुर जा रहे थे।रास्ते में सेमरी बाजार के पास पहुंचते ही उनकी तबियत ज्यादा खराब होने लगी। आनन-फानन में साथ के लोगों ने इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। साथी दरोगा की मृत्यु की सूचना मिलते ही कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा, हमराहियों सहित जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सक की सूचना पर नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संजय प्रसाद ने जिला मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पंचनामा भरकर शव को पीएम भेज दिया। पीएम होने के उपरांत मृतक दरोगा मुक्ताबुद्दीन के शव को वाहन से पुलिस लाइन लाया गया। जहां साथी पुलिसकर्मियों ने मृतक उपनिरीक्षक को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा के साथ एसपी सोमेन वर्मा ने कंधा देते हुए शव को परिजनों को सौंप दिया।

पत्नी समेत तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया...

 मृतक उपनिरीक्षक मुक्ताबुद्दीन 1989 में प्रतापगढ़ जिले से पुलिस सेवा में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे।मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी अप्सा बानो,दो बेटे-मो० वकार,मो०अल्ताफ व बेटी शबीहा बानो को छोड़ गए।इनके तीनों बच्चे अविवाहित हैं।घटना की सूचना पर परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन में सलामी के बाद मृतक के घर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा,इंस्पेक्टर यदुवीर सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश यादव,उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह,दीवान बासुदेव यादव,राम कुमार यादव,पवन यादव,अजीत,सुधाकर शर्मा,अभिषेक पासवान,अमित वर्मा,अनुज तिवारी,उपेन्द्र यादव समेत कई पुलिसकर्मियों के साथ-2 कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...