Skip to main content

डॉक्टर पति का हुआ बंटवारा, तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों संग रहेगा साथ, एक दिन मां के साथ

पति-पत्नी के विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान करके रख दिया। दरअसल यहां एक व्यक्ति दो पत्नियां थीं। दोनों पत्नियों ने थाने में पति के साथ बराबर-बराबर साथ रहने के लिए दिन का बंटवारा किया।

स्पेशल रिपोर्ट: पवन विश्वकर्मा, 
स्टेट हेड, Live Media Digital Network 

यूपी के बागपत मेंआपने अभी तक परिवार में जमीन-जायदाद आदि का बंटवारा होते सुना होगा, लेकिन हम आपको जिस बंटवारे के बारे में बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप चौक जाएंगे। ये बंटवारा है एक डॉक्टर पति का, जिसे दो पत्नियों के बीच बांटा गया है। बंटवारे के समझौते के तहत पति सप्ताह में तीन दिन एक पत्नी के साथ रहेगा और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। खास बात ये है कि रविवार को डॉक्टर अपनी मां के पास रहेगा। बागपत कोतवाली में सोमवार को इस अजीबोगरीब फैसले पर मुहर लगी।

नगर निवासी एक डॉक्टर की दूसरी पत्नी कोतवाली पर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पति उसकी देखभाल नहीं कर रहा है और अपनी पहली पत्नी के पास रहता है। जिसके बाद पुलिस ने युवक और उसकी पहली पत्नी को कोतवाली बुला लिया। जिसके बाद घंटों तक युवक की दोनों पत्नियों के बीच बहस होती रही। पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए युवक को हवालात में डालने की चेतावनी दी, तो दोनों महिलाएं आपसी सहमति को राजी हो गई। इसके बाद शिकायत कर्ता पत्नी ने पुलिस को लिखकर दिया कि हम दोनों स्वेच्छा से तीन-तीन दिन अपने पति के पास रहेंगे। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पति के साथ पहली पत्नी रहेगी। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को मैं पति के साथ रहूंगी।

रविवार को वह अपनी वृद्ध मां के पास रहेंगे। इस दौरान वे हममें से किसी के पास न तो जाएंगे और न ही फोन पर बात करेंगे। इतना ही नहीं समझौते में यह भी लिखा गया कि हममें से कोई भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बच्चों के साथ पति के फोटो नहीं डालेंगे। आपसी समझौता होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली से घर भेज दिया। वहीं, शहर में पति के बंटवारे का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहली पत्नी से सात और दूसरी पत्नी से एक बच्चा

बताया जाता है कि युवक पेशे से चिकित्सक है और शहर में ही अपने मकान पर रहता है। करीब 15 वर्ष पहले युवक की बागपत कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती के साथ विवाह हुआ था। जिसके बाद उनके घर सात बच्चों ने जन्म लिया। इसी बीच युवक के शहर की रहने वाली तलाकशुदा महिला से प्रेम संबंध बन गए। जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। शादी के बाद दूसरी पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया। अब दूसरी पत्नी सात माह की गर्भवती है।

बागपत कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया, युवक ने दो शादियां की हुई है। दूसरी पत्नी ने शिकायती पत्र देते हुए पति पर देखभाल न करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले के निपटारे के लिए युवक और उसकी पहली पत्नी को कोतवाली पर बुलाया था। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने तीन-तीन दिन पति के साथ रहने की इच्छा जताते हुए समझौतानामा दिया है। अब सप्ताह के शुरूआती तीन दिन पति पहली पत्नी और उसके बाद के तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। रविवार के दिन पति अपनी वृद्ध मां के साथ रहेगा.

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...