Skip to main content

....आदत बदलने को तैयार नही इलाकाई पुलिस!

हृदयस्थली चौक से सटे मोहल्ले में हो गयी लाखों की चोरी, पुलिस नही दर्ज कर एफआईआर! गश्ती पुलिस ग़ायब होने से पूर्व में भी घटी है चोरी की कई वारदात

(सुल्तानपुर) कोतवाली नगर और शास्त्रीनगर पुलिस चौकी के बीच स्थित मोहल्ले में लाखों की चोरी में पुलिस ने अभी तक मुकदमा नही दर्ज किया है।पीड़ित महिला सीसीटीवी और तहरीर लेकर पुलिस की चौखट पर अपना माथा पटक रही है।नौ जनवरी को लाखों के गहने और नगदी की चोरी के मामले इलाकाई पुलिस विपक्ष की भूमिका निभा रही है।पुलिस के रवैये से गृहस्वामिनी ने बीजेपी नेताओं के यहां भी अपना दुखड़ा रोया लेकिन उन्हें वहाँ भी निराशा मिली।

कृष्णानगर निवासिनी पीड़िता मंजू गुप्ता पत्नी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 09 जनवरी को भोर में करीब 3.30 बजे सुबह कुछ अज्ञात चोर प्रार्थिनी की गैरमौजूदगी में  घर का ताला तोडकर घुसे और घर से लगभग 20,000/- रुपये नगदी, चार सोने की चैन(कीमत करीब साढ़े चार लाख) , प्रत्येक चैन वजनी करीब डेढ तोला, मंगल सूत्र सोने का, चॉदी का पायल चार जोडा, दो सोने का झुमका, बिछिया पाँच जोडा, सोने की बाली चार जोडा, सोने का टप्स एक जोडा, एक जोडा झाला, चाँदी का दो सिक्का, जिसमें एक तरफ सूरज व दूसरी तरफ आकांक्षा नाम अंकित है चुरा लिया। उक्त घटना की प्रार्थिनी ने चौकी शास्त्रीनगर एवं 112 नम्बर पर डायलकर सूचना दिया। तीन दिन से चौकी पर प्रार्थिनी दौड रही है,लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब इलाकाई पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही।शास्त्रीनगर चौकी पुलिस ने प्रार्थिनी से कहा कि आप कोतवाली जाईये वहाँ पर आप की एफ.आई.आर लिखी जायेगी।घटना के समय घर के लोग अपने रिश्तेदार के यहाँ गए थे, सुबह लौटने पर मेन दरवाजे का ताला टूटा पाया तो उन्हें मामले की जानकारी हुई।मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रात में पुलिस की गश्त नही होती जिससे बदमाशों को चोरी की घटना को अंजाम देने में आसानी हो जाती है।शास्त्रीनगर चौकी क्षेत्र में मुख्य मार्गो पर स्थित कई दुकानों के ताले टूट चुके हैं जो पुलिसिंग पर सवाल खड़े करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। मथुरा, आगरा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे 

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...