Skip to main content

महाकुंभ में बने कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड,आज सौंपे गए सर्टिफिकेट,गदगद हुए सीएम योगी

संगम की रेती पर 13 जनवरी से विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ शुरू हुआ था। 45 दिनों तक आयोजित हुए महाकुंभ का महाशिवरात्रि पर समापन हो गया। 45 दिन के इस अभूतपूर्व आयोजन की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है।

प्रयागराज। अभूतपूर्व इसलिए क्योंकि विश्वभर के लोगों ने आस्था की ऐसी सुनामी इससे पहले कभी नहीं देखी। 45 दिनों में 66 करोड़ तीस लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।हर दिन सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे,50 लाख से ज्यादा विदेशी श्रद्धालु आए,70 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु महाकुम्भ पहुंचे।पूरा विश्व यह देखकर हैरान है कि अमेरिका से दोगुनी आबादी और विश्वभर के 100 से ज्यादा देशों की कुल पॉपुलेशन से ज्यादा लोग महाकुंभ पहुंचे थे।बता दें कि मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना से महाकुम्भ की छवि थोड़ी धूमिल हुई,लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इस घटना का कोई खास असर नहीं पड़ा और आगमन अनवरत जारी रहा।भगदड़ में 30 श्रध्दालुओं की मृत्यु हो गई थी।

70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी थे तैनात

बड़ी बात यह है कि महाकुम्भ कोई सरकारी आयोजन नहीं था, ये सनातन की पंरपरा और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक महाकुंभ था। महाकुंभ में 37 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे,14 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स थे,सीआरपीफ जवानों की तैनाती की गई थी। कुल 70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे और बड़ी बात ये है कि महाकुंभ के समापन के मौके पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की।महाकुंभ अपनी स्वच्छता को लेकर भी चर्चा में रहा,जिसमें स्वच्छता कर्मियों की अहम भूमिका रही।

रिकॉर्ड वाला महाकुंभ

66.30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए

अमेरिका की आबादी से दोगुने श्रद्धालु पहुंचे

193 देशों की आबादी से ज्यादा महाकुंभ में आए

सिर्फ भारत-चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा

120 करोड़ हिंदुओं में से 66 करोड़ से ज्यादा ने‌ आस्था की डुबकी लगाई 

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम से 166 गुना बड़ा मेला एरिया

4 हजार हेक्टेयर में महाकुंभ मेला जोन का स्ट्रक्चर

4 लाख से ज्यादा टेंट-तंबू, 1.5 लाख टॉयलेट बने

स्वच्छता का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस बार महाकुंभ में सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड नहीं बना,स्वच्छता का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।महाकुंभ में 4 जोन्स में एक साथ 19 हजार सफाईकर्मियों ने सफाई करके,झाड़ू लगाकर एक नई मिसाल पेश की है। सफाईकर्मियों की इस पहल को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने के लिए गिनीज बुक की टीम भी मौजूद थी। 2019 के कुंभ में जहां 10 हजार सफाईकर्मियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया था,लेकिन इस बार ये संख्या 19 हजार थी।

गंगा सफाई का रिकॉर्ड बना, 4 अलग अलग स्थानों पर 360 लोगों द्वारा सफाई करने का रिकॉर्ड

हैंड पेंटिंग में - 10,102 लोगों का रिकॉर्ड, पहले 7660 लोगों का था।

झाडू लगाने में 19000 लोगों का रिकॉर्ड बना, पहले 10,000 लोगों का था।

पीएम से लेकर कई राज्यों को मुख्यमंत्रियों,फिल्मी सितारों ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों,फिल्मी सितारों और खेल जगत,उद्योग जगत की हस्तियों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

सीएम योगी ने 45 दिनों में 10 बार महाकुंभ नगर का किया दौरा

महाकुंभ के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी शुरू से ही गंभीर रहे।सीएम ने 45 दिनों में 10 बार महाकुंभ नगर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके अलावा सीएम ने लखनऊ और गोरखपुर में नियंत्रण कक्ष से महाकुम्भ पर पैनी नजर रखी।

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द,दो से तीन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी,75 पार हो चुके नेताओं को दिया जाएगा आराम,ब्राह्मण हो सकता है पार्टी का अगला अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 दिन के अंदर योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।नए मंत्रिमंडल में तीन से चार नए चेहरे शामिल हो सकते हैं,खराब प्रदर्शन और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है,कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे। 75 पार हो चुके नेताओं को आराम दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यस्तर से फीडबैक लेकर अपना होमवर्क पूरा कर लिया है।इस बार मंत्रिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कद बढ़ेगा।

बता दें कि मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल करने का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संदेश देना भी है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने अयोध्या जिले की प्रतिष्ठित मिल्कीपुर सीट सहित 10 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ब्राह्मण हो सकता है भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण हो सकता है।इसका ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान से पहले हो सकता है। पहले भी इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नये अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।दिल्ली में भाजपा ने 27 साल का सियासी वनवास खत्म सरकार बनाई है।अब सबकी नजरे भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हैं।वहीं यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी चौंका सकता है।

जल्द जारी होगी जिलाध्यक्षों की सूची

भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द जारी हो सकती है।प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस पर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। चौधरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से प्रक्रिया कुछ धीमी हुई।जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में अब कहीं कोई पेंच नहीं है।चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। सूची जारी होने में जो भी बिंदु सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। समाज के सभी वर्गों में हमारा प्रतिनिधित्व है। चौधरी ने कहा कि हमारा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों के लिए काम करने के समान अवसर दिए गए हैं और आगे भी इसका ख्याल रखा जाएगा।

महाकुंभ में यूपी पुलिस के अधिकारियों-जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेस ने अपना सब कुछ दिया. सबसे बेस्ट.. बिना थके.. बिना रुके.. महाकुंभ तो 45 दिन तक चला लेकिन ड्यूटी महाकुंभ के शुरू होने के 10 दिन पहले से ही लग गई थी. इस दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारी लगातार काम करते रहे. न दिन देखा, न रात.. न ठंड देखी, न गर्मी.. न बारिश, भीड़ के सैलाब के सामने धैर्य रखा. अक्सर लोगों के गुस्से पर शांत रहे.. अब बारी थी सरकार की.. महाकुंभ पूर्ण हुआ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपना दिल दिखाने में पीछे नहीं रहे.. महाकुम्भ में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों को 'महाकुम्भ सेवा मेडल' और 10 हजार रुपए का स्पेशल बोनस देने का ऐलान किया. लगभग दो महीने घर परिवार भूलकर लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह की छुट्टी देने की घोषणा भी की. ये छुट्टी सभी को फेज वाइज मिलेगी. सीएम ने महाकुम्भ में उत्कृष्ट कार्य के लिए 75 हजार पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षाकर्मियों के प्रति आभार जताया. 

सीएम योगी ने कहा, पुलिस ने पहले दंगा और माफिया मुक्त यूपी बनाया. अब 'मित्र पुलिस' के रूप में पूरी दुनिया में अपनी अलग तस्वीर स्थापित की. सीएम ने पुलिसकर्मियों के धैर्य और शालीनता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, लोग धक्का भी दे देते थे, तब भी हमारे जवानों ने सहनशीलता का परिचय दिया. सीएम योगी ने कहा, पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, पीआरडी, जल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के व्यवहार देश-विदेश में तारीफ हो रही है. इस दौरान सीएम योगी पुलिसकर्मियों के साथ भोजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए और उनके योगदान को यादगार बताते हुए सबकी सराहना की. वैसे विश्व के इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस की व्यवस्थाओं की तारीफ तो बनती ही है.. डीजीपी प्रशांत कुमार जी आपने बहुत मेहनत की.. आप इस तारीफ के हकदार हैं..

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...