Skip to main content

सीतापुर में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, हाईवे पर बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां...

सीतापुर में 36 साल के एक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र की बाइक को टक्कर मारी। फिर राघवेंद्र के गिरते ही उन पर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

राजधानी से सटे जनपद सीतापुर में शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (36) की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया और फिर फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ओवरब्रिज के पास हुई घटना

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

परिवार में मचा कोहराम

लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े राघवेंद्र बाजपेई महोली कस्बे के निवासी थे। वे लखनऊ से प्रकाशित एक प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के महोली संवाददाता थे। उनके परिवार में पत्नी, 8 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। परिजनों के अनुसार हत्या से कुछ देर पहले किसी व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वे बाइक से घर से निकले थे।

कई नेता पहुंचे जिला अस्पताल

घटना के बाद महोली के भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी समेत कई नेता जिला अस्पताल पहुंचे। भाजपा विधायक ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

पोस्टमार्टम के दौरान कपड़ों में मिली बुलेट

अस्पताल में पुलिस ने राघवेंद्र शव का एक्सरे कराया, जिसके दौरान उनके कपड़ों में फंसी एक बुलेट मिली। पुलिस इस बुलेट की जांच कर रही है, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

Holi के रंग से धर्म भ्रष्ट हो तो उस दिन घर से न निकलें" CO संभल. Sambhal News       

सीतापुर में पत्रकार हत्याकांड: 

हाईवे पर प्रदर्शन की  की गोली मारकर हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव को हाईवे पर ले जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे झड़प हो गई। परिजनों का गुस्सा भाजपा जिलाध्यक्ष पर भी फूटा, उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

8 संदिग्ध हिरासत में, तीन लेखपालों से भी पूछताछ

हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लेखपालों समेत आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आईजी समेत स्वाट और सर्विलांस टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: 4 गोलियां मारी गईं

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पत्रकार को चार गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही खुलासे की बात कही जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 


Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...