Skip to main content

थाना प्रभारी का रेप आरोपी पर रहमोकरम

थाना प्रभारी हलियापुर का रेप आरोपी बैंक कर्मी विनय यादव पर रहमोकरम आया सामने। नतीज़तन कोर्ट आदेश की प्रति थाने पर रिसीव हो जाने के करीब 11 दिन बाद भी दुष्कर्म आरोपी ग्रामीण बैंक कैशियर के खिलाफ नहीं दर्ज किया मुकदमा। 

सुलतानपुर। फिलहाल थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने एफआईआर न दर्ज कर पाने के पीछे स्टाफ व फोर्स की कमी,वर्क लोड व अन्य वजहें लाई सामने। यही नहीं पुलिस की लापरवाही की वजह से कोर्ट आदेश के बावजूद रेप पीड़िता की एफआईआर न दर्ज होने के सम्बंध में सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का भी दिखा दर्द व नाराजगी,यहीं नहीं उनकी कारगुजारी के बारे में पूछना भी गुजरा रहा था नगंवार,नतीजतन गोलमोल देते रहे जवाब। हलियापुर पुलिस योगी सरकार की मंशा पर फेर रही पानी

वहीं पीड़ित पक्ष के मुताबिक आरोपी बैंक कर्मी के अनुचित प्रभाव में जानबूझकर पुलिस के जरिये एफआईआर दर्ज करने में किया जा रहा विलम्ब। थानाध्यक्ष की जानकारी में कोर्ट आदेश की प्रति प्राप्त होने के बावजूद मुकदमा न दर्ज होने व यूपी कॉप ऐप पर अपलोड अन्य मामलों की एफआईआर लगातार दर्ज होने से पुलिस की लापरवाही खुद आ रही सामने। अन्य मामलों की दर्ज हो रही एफआईआर तो कोर्ट आदेश के बाद भी रेप पीड़िता की तरफ से क्यों नहीं दर्ज हो रही एफआईआर,उठ रहे गम्भीर सवाल। पहले ही थाने से सुनवाई न होने पर गम्भीर आरोप लगाते हुए न्याय पाने की उम्मीद से ली थी कोर्ट की शरण। पर कोर्ट आदेश के बाद भी रेप आरोपी को एन-केन-प्रकारेण यथासंभव संरक्षण देने का मामला आ रहा सामने। पीड़िता ने कोर्ट आदेश के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई तो दूर एफआईआर भी न दर्ज करने पर पुलिस की करतूत को लेकर कोर्ट व उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायत करने की कही बात,गजब का है हलियापुर पुलिस का कारनामा 

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की अर्जी को स्वीकार करते हुए बीते तीन मार्च को एसीजेएम प्रथम मुक्ता त्यागी की अदालत ने मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच के लिए थानाध्यक्ष हलियापुर को दिया था आदेश। सामने आये साक्ष्यों के मुताबिक बीते 10 मार्च को ही कोर्ट से थाने भेजी जा चुकी है आदेश की प्रति। फिर भी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के जरिये रेप आरोपी कैशियर विनय यादव को संरक्षण देने का मामला आ रहा सामने,पीड़िता ने लगाये गम्भीर आरोप। मिली जानकारी के अनुसार हलियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता के आरोप के मुताबिक वर्ष-2021 में ग्रामीण बैंक शाखा तिरहुत-हलियापुर में केवाईसी अपडेट कराने गई थी पीड़िता। इसी दौरान आरोपी कौशियर विनय यादव ने केवाईसी व खाते से फोन नम्बर लिंक करने के नाम पर ले लिया था पीड़िता का मोबाइल नम्बर। आरोप के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल नम्बर पर फोन कर-करके कई बार बुलाया बैंक तथा तरह-तरह के झांसे देकर पीड़िता से बढ़ाने लगा सम्पर्क

आरोप के मुताबिक जान-पहचान हो जाने का नाजायज फायदा उठाकर पीड़िता को अपने झांसे में लेकर आरोपी कैशियर विनय यादव के जरिये पीड़िता को पाण्डेयपुर इंटर कालेज के निकट स्थित अपने किराए के कमरे पर ले जाकर नशीला पदार्थ मिलाकर कुछ खाने के लिए देकर पीड़िता के साथ किया दुष्कर्म। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के सम्बंध में शिकायत करने की कही बात तो आरोपी कैशियर के जरिये तमाम तरीके से ब्लैकमेल करने व शादी का झांसा देकर शोषण करने का है आरोप। रेप पीड़िता के मुताबिक करीब तीन वर्षों से आरोपी बैंक कैशियर विनय यादव ब्लैकमेल कर व शादी का झांसा देकर करता रहा उसका यौन शोषण। पीड़िता से मन भर जाने पर बीते जुलाई माह में शादी से मना कर देने का है आरोप। पीड़िता के मुताबिक पुलिस अधिकारियों से की घटना की शिकायत,पर नहीं हुई कोई सुनवाई। पीड़िता की अर्जी पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए दिया है मुकदमा दर्ज करने व निष्पक्ष जांच का आदेश। पर कई दिनों से आदेश को दबाये बैठे है एसओ हलियापुर,पुलिस पर लग रहे गम्भीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...