Skip to main content

UAE जाने के बाद वहां शहजादी के साथ जो हुआ, वह किसी भयावह सच्चाई से कम नहीं था। ...

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय नागरिक शहजादी खान को फांसी दे दी गई। उनका अंतिम संस्कार कल, 5 मार्च को अबू धाबी में किया जाएगा।  यूएई ने भारत को अंधेरे में रखा और  शहजादी को फांसी  के 12 दिन बाद दूतावास को सूचित किया।  

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका के जवाब में केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी। उनके पिता शब्बीर खान अपनी बेटी को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उनकी यह लड़ाई सफल नहीं हो सकी और अब उनकी बेटी का शव भी भारत नहीं आ सकेगा।

कौन थीं शहजादी खान? 

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली  शहजादी खान की जिंदगी संघर्षों से भरी रही। मात्र  8 साल की उम्र  में रसोई में गर्म पानी से उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था। इस हादसे के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वह इतना पैसा कमाएंगी कि अपनी  प्लास्टिक सर्जरी  करवा सकें और समाज में सम्मान पा सकें। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने  UAE जाने का फैसला किया  लेकिन वहां उनके साथ जो हुआ, वह किसी भयावह सच्चाई से कम नहीं था।

भरोसे का झूठा सौदागर उजैर   

रिपोर्ट्स के मुताबिक 2020 में शहजादी की पहचान आगरा के उजैर से हुई। उजैर ने उन्हें प्यार और भरोसे का झांसा दिया। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि वह झुलसे चेहरे के साथ भी उन्हें अपनाएगा। इसी विश्वास में शहजादी उसकी बातों में आ गईं। उजैर ने उन्हें  अपनी फूफी नाजिया के घर जॉब का ऑफर दिया जो अबू धाबी की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। बेहतर कमाई और अपने सपनों को पूरा करने की उम्मीद में  शहजादी दिसंबर 2021 में UAE पहुंच गईं । लेकिन यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई और उजैर ने उन्हें एक बेहतर भविष्य  के बजाए मौत के मुंह में धकेल दिया ।  

कैसे फंसी शहजादी?   

यूएई पहुंचने के बाद, शहजादी नाजिया के घर में घरेलू सहायक के रूप में काम करने लगीं।  धीरे-धीरे नाजिया का रवैया बदलने लगा और शहजादी पर  पाबंदियां बढ़ती गईं । जल्द ही  उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया जिससे वह कहीं और नौकरी भी नहीं कर सकती थीं। अगस्त 2022 में  नाजिया के घर एक बच्चा हुआ जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी शहजादी को दी गई। लेकिन  7 दिसंबर को नियमित टीकाकरण के बाद अचानक बच्चे की मौत हो गई । इसके बाद हत्या का आरोप शहजादी पर लगा दिया गया ।  

फांसी की सजा  

बच्चे की मौत के बाद शहजादी को अबू धाबी की अल वथवा जेल में डाल दिया गया । उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने बच्चे की हत्या की है। दबाव और धमकियों के बीच उनसे एक वीडियो बयान भी लिया गया  जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही बच्चे को मारा है । परिवार का दावा है कि यह बयान जबरन लिया गया था । डेढ़ साल पहले फोन पर हुई बातचीत में शहजादी ने घरवालों को बताया था कि उन्हें धमकी देकर यह कबूलनामा करने पर मजबूर किया गया।  

बचाने में नाकाम रहा बेचारा पिता 

शहजादी के पिता शब्बीर खान ने बेटी की फांसी रुकवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन उनके पास न तो राजनीतिक पहुंच थी और न ही इतनी आर्थिक ताकत कि अपनी बेटी को बचा सकते,अबशहजादी खान का शव भी भारत नहीं लाया जा सकेगा । उनका शव कल 5 मार्च को अबू धाबी में  दफनकिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Live Media Digtal Network पर। Cities News अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...