Skip to main content

स्टंटबाजो ने अनियंत्रित कार से कुचल कर ले ली अधिवक्ता की जान.

मासूम बेटे को भी जिंदगी और मौत के बीच छोड़ा, अनियंत्रित कार सवार ने सामने से मारी थी टक्कर, हुंडई की वरुणा कार यूपी 44 बीटी 8120 पुलिस हिरासत में

सुल्तानपुर..गुरुवार को सुबह बच्चे को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे अधिवक्ता को स्टंटबाज अनियंत्रित कार सवार ने टक्कर मार दी जोरदार टक्कर से अधिवक्ता व उनका पुत्र घायल हो गया आसपास के लोगों ने उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया वहीं उनके पुत्र को गंभीर अवस्था मे लखनऊ रिफर कर दिया।सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय के अधिवक्ता नवीन शुक्ला अपने बेटे रुद्रांश शुक्ल को सुबह सिविल लाइन एरिया के एक स्कूल में छोड़ने जा रहे थे स्कूल के पास पहुंचते ही तेजी से आ रहे कार सवार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी वाहन की टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई अधिवक्ता व उनके पुत्र गंभीर रूप से चोटिल हो गए आसपास के राहगीरों ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सा अधिवक्ता नवीन शुक्ल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर अवस्था में उनके पुत्र रुद्रांश को लखनऊ इलाज के लिए रेफर कर दिया गया सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हुंडई की वरुणा कार संख्या यूपी 44 BT 8120 को कब्जे में लेते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी। कार के चालक की पहचान कुंभीडड़िया कादीपुर हाल पता टाटिया नगर निवासी देव सिंह पुत्र दयानाथ सिंह के रूप मे हुई। सोशल मीडिया साइट पर गौर करें तो देव सिंह एक स्टंटबाज है और रील बनाने के लिए कार व बाइक्स को अनियंत्रित रूप से चलाने के कई वीडियो इसके सोशल मीडिया साइट्स पर मौजूद है। यही नहीं यह एक झुंड को भी संचालित करता दिखाई दे रहा है।हादसे की सूचना परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया रोते बिलखते परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे वही सोशल मीडिया पर घटना की सूचना से अधिवक्ताओं में दुख व आक्रोश दिखाई दिया दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता नगर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा लिखकर कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया गया है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है वही तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। दीवानी न्यायालय में तेज तर्रार अधिवक्ता रहे नवीन शुक्ला के साथ हुई घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म रहा अधिकतर अधिवक्ता इसे किसी न किसी गंभीर साजिश के रूप में देख रहे हैं।आम चर्चा रही की यदि मामले की जांच की जाए तो ना कहीं ना कहीं सड़क हादसे की यह घटना कोई दूसरा स्वरूप लिए सामने आ सकती है। एक और जहां जिला अधिकारी कुमार हर्ष जिले के आला अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर बीते कई दिनों से बैठक कर सड़क हादसों को रोकने का माकूल इंतजाम करने जुटे हुए हैं वहीं आए दिन सड़क हादसों से वाहन व बाइक सवार भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

लापता वकील अर्चना तिवारी का कांस्टेबल से क्या था कनेक्शन? सिर्फ टिकट बुकिंग तक बातचीत या

मध्य प्रदेश से 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। 12 दिनों से लापता वकील अर्चना तिवारी को बरामद कर लिया गया है। वह मध्य प्रदेश से लापता हो गईं थी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा के पास से उनको बरामद किया गया है। लखीमपुर खीरी में मिली अर्चना तिवारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात अर्चना तिवारी को बरामद किया गया। भोपाल राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के SP राहुल कुमार लोढ़ा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए उनकी बरामदगी की पुष्टि की। जीआरपी की एक टीम ने उन्हें लखीमपुर खीरी में रिसीव किया है और उन्हें बुधवार को भोपाल लाया जाएगा। लोढ़ा ने कहा, "7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बरामद कर लिया गया है। भोपाल लाए जाने के बाद, हम उनसे पूछताछ करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।" कटनी ट्रेन में यात्रा करते समय हुईं थी लापता कटनी निवासी अर्चना तिवारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थीं। साथ ही सिविल जज परीक...

GST हो गया कम, अब दिवाली-छठ पर झूम जाएगा मन, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता...

New  GST  Rate: सितंबर 2025 की बैठक में बड़े बदलाव किए गए। अब सभी तरह की ब्रेड (पराठा, रोटी, खाखरा, पिज्जा ब्रेड) पर  जीएसटी  पूरी तरह  खत्म  कर दिया गया है। कपड़े और फुटवियर 2500 रुपये तक  सस्ते  होंगे, इन पर 5% टैक्स लगेगा। हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस (5 लाख तक) और कुछ रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी राहत मिली। त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर इस बार मन झूम उठेगा. सरकार ने जीएसटी अब कम कर दिए हैं. जीएसटी स्लैब में बदलाव से आम दिन चर्या की बहुत सी चीजें सस्ती हो जाएंगी. नई दिल्ली: बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई. इस बैठक में ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. अब जीएसटी स्लैब 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत को समाप्त कर दिया गया है. इन स्लैब में अधिकांश जरूरी चीजें शामिल हैं. विलासिता और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब होगा, जो 40 प्रतिशत है. पूरे देश में जीएसटी में बदलाव का फैसला 22 सितंबर से लागू ...

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...