Skip to main content

सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड: एसटीएफ सीओ डीके शाही का कोर्ट में दर्ज हुआ बयान...

 28 अगस्त 2024 को कोतवाली नगर के अति व्यस्ततम चौक ठठेरी बाजार क्षेत्र में भरत जी की सराफा दुकान से दिनदहाड़े असलहे की नोक पर करोड़ों की डकैती हुई। घटना के अगले ही दिन यानी 29 अगस्त को बदमाशों की गैंग के सरगना विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

सीओ ने फाइनल रिपोर्ट स्वीकार करने पर जताई अनापत्ति,पत्रावली सुरक्षित, सराफा डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव व उसके अज्ञात साथी के जरिये मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग के आरोप से जुड़े मामले में दाखिल फाइनल रिपोर्ट पर हुई सुनवाई, जौनपुर सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन एसपी,एसटीएफ सीओ समेत अन्य के खिलाफ मंगेश यादव की हत्या के आरोप से जुड़ी अर्जी में डीआईजी अयोध्या से तलब की है रिपोर्ट,30 को पेशी

सुल्तानपुर/जौनपुर। सराफा डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव व उसके अज्ञात साथी के जरिए पुलिस टीम पर हुए हमले के आरोप से जुड़े केस में दाखिल फाइनल रिपोर्ट पर बृहस्पतिवार को  एसीजेएम प्रथम की अदालत में सुनवाई चली। कोर्ट में एसटीएफ सीओ डीके शाही ने अपना बयान दर्ज कराया। न्यायाधीश शुभम वर्मा ने बयान दर्ज कर पत्रावली अग्रिम आदेश के लिए सुरक्षित कर ली है। कोतवाली नगर के चौक इलाके में 28 अगस्त को असलहो से लैस बदमाशों ने भारत जी सोनी की दुकान से करोड़ों के जेवरात लूट लिए थे। तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आये जौनपुर जिले के मंगेश यादव व उसके साथी को एसटीएफ सीओ डीके शाही ने पुलिस टीम के साथ पांच सितंबर को कोतवाली देहात के मिश्रपुर पुरैना के पास पकड़ने का प्रयास किया। आरोप के मुताबिक इस दौरान जवाबी फायरिंग में मंगेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे आरोपी का पुलिस सुराग ही नहीं लगा सकी। मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने पूरी कर फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी, जिसमें एसटीएफ क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार शाही का बयान दर्ज हुआ,उन्होंने पुलिस की जांच से संतुष्ट होना बताया है। वहीं जौनपुर न्यायालय में तत्कालीन एसपी सोमेन वर्मा व एसटीएफ सीओ डीके शाही समेत अन्य के खिलाफ मंगेश की हत्या के आरोप से जुड़ी अर्जी में सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख सीजेएम जौनपुर कोर्ट ने नियत की है,जिसमे डीआईजी अयोध्या से रिपोर्ट तलब की गई है।

Video Live न्यूज़ Live Media Digtal Network (Weekly) पर। ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...