Skip to main content

‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म.

 इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ रखा गया है, जिसे एस.पी. निंबावत डायरेक्ट करेंगे, हालांकि, यह फिल्म उस वक्त बनाई जा रही है जब इस हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई पूरी भी नहीं हुई है। राजा की हत्या का आरोप पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगने के बाद यह हनीमून हत्याकांड पूरे देश भर में चर्चा में रहा है। 


राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने फिल्म को अनुमति देते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि जो हमारे भाई के साथ हुआ, उसकी सच्चाई सबके सामने आए। फिल्म के ज़रिए मेघालय को बदनामी से बाहर लाने का भी प्रयास है।” मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है। डायरेक्टर ने बताया कि 80% शूटिंग इंदौर और 20% शूटिंग शिलॉन्ग में होगी। इससे पहले एस.पी. निंबावत 'कबड्डी' और 'लौट आओ पापा' जैसी फिल्में बना चुके हैं।


Raja Raghuvanshi मर्डर केस फिलहाल कोर्ट में है. इस केस में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें से तीन को जमानत मिल गई है. अब राजा रघुवंशी के भाइयों ने बताया राजा और सोनम पर फिल्म बनने जा रही है. जिसका नाम हनीमून इन शिलांग होगा. इसके डायरेक्टर के साथ पूरी बातचीत हो चुकी है.

मीडिया से बात करते हुए राजा रघुवंशी के भाइयों ने बताया,

डायरेक्टर एसपी निंबायत ने फिल्म बनाने को लेकर हम लोगों से चर्चा की थी. जिस पर हमने अपनी रजामंदी दे दी है. इस फिल्म में राजा के बचपन से लेकर हनीमून और मर्डर तक की कहानी होगी. डायरेक्टर एसपी निंबायत ने इससे पहले कबड्डी और लौट आओ पापा फिल्म बना चुके हैं. 

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder) पर फिल्म बनने जा रही है. ‘हनीमून इन शिलांग’ इसका नाम रखा जाएगा. राजा रघुवंशी के परिजनों ने मुंबई के फिल्म निर्देशक एसपी निंबायत को फिल्म बनाने की इजाजत दे दी है. इसकी घोषणा के लिए रघुवंशी के घरवालों ने अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. 

क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?

11 मई 2025 को सोनम और राजा की शादी हुई थी. इसके बाद 23 मई को हनीमून के दौरान दोनों मेघालय में लापता हो गए. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया. इसके हफ्ते भर बाद 9 जून को सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच के लिए मेघायल पुलिस ने SIT का गठन किया.

पुलिस ने सोनम के अलावा उसके कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और उसके तीन साथी- विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को मर्डर की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया. वहीं सबूत मिटाने के आरोप में तीन और गिरफ्तारियां हुई हैं, जिसमें रियल एस्टेट बिजनेसमैन सिलोम जेम्स भी शामिल है.

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि सोनम रघुवंशी अपनी शादी से खुश नहीं थी. वो अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ रहना चाहती थी. शादी के पहले भी उसने और राज ने कई योजनाएं बनाई थीं, जिससे राजा के साथ उसकी शादी को टाला जा सके. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने असम में राजा को मारने की योजना बनाई.

Watch Video Live न्यूज़ Live Media Digtal Network (Weekly) पर। ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे! 

Comments

Popular posts from this blog

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...

16 से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया!

कोर्ट की टिप्पणी ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में भी बच्चों के लिए फेसबुक-इंस्टाग्राम के दरवाजे बंद होने वाले हैं?" मदुरै (तमिलनाडु): सोशल मीडिया की दुनिया बच्चों की मासूमियत के लिए अब एक बड़ा खतरा बनती जा रही है. अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से बच्चों को बचाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक बेहद सख्त रुख अपनाया है. ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर लगे सोशल मीडिया बैन का उदाहरण देते हुए अदालत ने केंद्र सरकार से भारत में भी इसी तरह की पाबंदी लागू करने पर विचार करने को कहा है. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है. न्यायमूर्ति जी. जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के.के. रामकृष्णन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की. केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपने तर्क पेश किए. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया. पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार, यह पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील ...