Skip to main content

थकान के कारण रात में गहरी नींद में सो रहे थे 50 श्रद्धालु, नींद खुली चीख पड़े...

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे को याद कर घायल और अन्य श्रद्धालु सिहर जा रहे हैं। वह बस यही कह रहे कि अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी 50 श्रद्धालु सामूहिक भोजन किए। 

इसके बाद अपनी-अपनी सीट पर बैठे और थकान के कारण गहरी नींद में चले गए। रात करीब ढाई बजे अचानक धमाका जैसी आवाज और झटका लगने पर उनकी नींद खुल गई। इसके बाद उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। किसी के ऊपर सामान गिरा था तो कोई खिड़की में फंस गया था।

घायल वीपेन मंडल, वीरेंद्र मंडल ने बताया कि वे 50 लोगों समूह सात सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले। 10 दिन के इस धार्मिक भ्रमण के लिए प्रति व्यक्ति 8-8 हजार रुपये का पैकेज था। साथ में खाना और खाना बनाने वाले भी थे।

सभी श्रद्धालु पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन रविवार अयोध्या पहुंचे थे। जहां रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमे और मोबाइल में तस्वीर भी कैद की।

    रात खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। वह सोमवार को सुबह तक वाराणसी पहुंचते। जहां श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद संकट मोचन और गंगा आरती देखते। इसके बाद वाराणसी से ही छत्तीसगढ के लिए वापस हो जाते लेकिन होने को कुछ और ही मंजूर था।

    दिनभर थकान के कारण नींद आ गई जो हादसे के बाद खुली तो देखा हर ओर चीख-पुकार मची हुई थी। एक साइड की बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दूसरे साइड के श्रद्धालु उनकी तरफ सामान सहित गिर रहे थे।

कोई केबिन में ही दब गया था तो कोई खिड़की में फंसा हुआ था। हालांकि पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल ले गई। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

    घायल सुरेश साहू व दिलीप दास ने बताया कि नींद खुली तो पता चला की उनकी बस किसी गाड़ी से टकरा गई। पीछे बैठने के कारण चोटें आईं। बस से उतरा तो देखा कि सहयोगी चालक दीपक केबिन में पूरी तरह पिचक गया था। ड्राइवर की केबिन में दबकर मौत हो गई थी। बस बाईं ओर से ट्रेलर से बुरी तरह टकराई। हमारे गांव का एक साथी बस की खिड़की से आधा बाहर लटक रहा था। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल ले गई। वहीं, हादसे में गुलाबो (27) की भी मौत हो गई है। घायलों के मुताबिक वह खाना बनाने में भी सभी की सहयोग करती थी।

    हादसे में मरने वाली आशा भावल (38) भी शामिल हैं, जिनके पति उपनंद भवन भी घायल हैं। वह कभी बेड पर लेट जा रहे तो कभी बैठकर रोने लग रहे हैं। वह रोते हुए कह रहे अपने बच्चों को क्या जवाब देंगे। उन्होंने बताया कि 2000 में उनकी शादी आशा से हुई थी।

    बड़ी बेटी मोनिशा (22) साल की हो गई है, जिसकी शादी वह अगले साल करने की तैयारी कर रहे थे। बेटा अनुराग पढ़ रहा है। वह अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद अलग-अलग सीट पर बैठे थे। नींद खुली तो देखा ऊपर की सीट पर सो रहे यात्री नीचे गिर पड़े।

    ऊपर रखा सामान उनके ऊपर आ गिरा। किसी तरह सामान हटाकर उठे तो पत्नी आशा को खोजने लगे। देखा कि वह बस की खिड़की और सीट के बीच फंसी हुई है। वह सिर से पांव तक खून से लथपथ थी। किसी तरह उसे खींचकर बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। अब पत्नी चली गई तो मैं जीकर क्या करूंगा।

    हादसे में संध्या मंडल भी घायल हुई हैं, जो मृत आशा भावर की ननद हैं। उनके पैर में फैक्चर हुआ है। वह बेड पर सो रहे अपने उपनंद भवन की ओर इसारा करते हुए कह रही थी वह उनकी बहन हैं। भाई की पत्नी आशा उनके बगल ही बैठी थी। दोनों थकान के कारण रात में सो रहे थे। लेकिन, नींद खुला हादसा हो चुका था। वह गिर पड़ी थी। उनकी भाभी आशा खिड़की और सीट के बीच फंसी हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

आज के लैला मजनू.. प्यार की जंग में पार किया भारत-पाक बॉर्डर, जानें इस पाकिस्तानी जोड़े की कहानी...

लैला मजनू.. हीर रांझा.., ये वो जमाना था, जब लोग अपने प्यार के लिए मौत को गले लगा लेते थे. अब ऐसा जमाना आ गया है, जहां प्यार पाने के लिए परिवार और समाज के खिलाफ जाकर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं.  इसका एक उदाहरण तो हमारे सामने है, सीमा हैदर, जिसने सचिन के लिए अपने देश पाकिस्तान और परिवार को छोड़कर भारत आ गई. अब ऐसा ही और मामला सामने आ रहा है, जहां अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए फिर से एक पाकिस्तानी जोड़े ने भारत-पाकिस्तान का बॉर्डन पार कर दिया. प्यार के लिए अपने देश, परिवार को छोड़कर भारत आई सीमा की कहानी से ये मामला थोड़ा अलग है. यहां दोनों ही पाकिस्तानी है और अपने प्यार के लिए घर से भागकर भारत आ गए. लेकिन यहां चौंकाने वाली चीज इनकी उम्र है, इनकी उम्र इतनी कम है कि आपको एक बार फिर अपना बचपन का प्यार याद आ जाएगा. . . पाकिस्तानी जोड़े को गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया. कच्छ के वगाड इलाके के खादिर आइलैंड के रतनापुर गांव के जंगलों में दोनों घूम रहे थे. अजनबी जोड़े को देखकर गांव वालों ने पूछताछ की, दोनों ने खुद को पाकिस्तानी बाताया. बातचीत में पता चला, कि लड़के की उम्र 16 साल है और लड़की 14...

कागज़ की किताबें या “सोने-चांदी” का कारोबार ? शिक्षा माफियाओं की मनमानी पर सवाल

अभिभावकों की जेब पर बढ़ता बोझ, निजी स्कूलों, प्रकाशकों की सांठगांठ पर उठे गंभीर प्रश्न सुल्तानपुर       जिले में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूलों में इस्तेमाल होने वाली पाठ्यपुस्तकों की कीमतों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम धारणा बनती जा रही है कि कागज़ से छपने वाली इन किताबों के दाम ऐसे वसूले जा रहे हैं, मानो वे “सोने-चांदी” से तैयार की गई हों। स्थानीय स्तर पर कई अभिभावकों का कहना है कि हर साल नए सत्र में स्कूलों द्वारा निर्धारित की गई किताबें केवल चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध होती हैं, जहां उनकी कीमत बाजार दर से कहीं अधिक होती है। इससे यह संदेह गहराता है कि स्कूल प्रबंधन और प्रकाशकों के बीच किसी प्रकार की मिलीभगत है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली मोटी किताब छापने की वास्तविक लागत इतनी अधिक नहीं होती,जितनी कीमतपाठ्य पुस्तकों की कीमत छात्रों से वसूली जाती है। इसके बावजूद, अभिभावकों को मजबूरन वही किताबें खरीदनी पड़ती हैं, क्योंकि स्कूलों में अन्य विकल्प स्वीकार नहीं किए जाते। शिक्षा माफियाओं का जाल? ...

चढ़ावे की चोरी का पैसा जमीन-मकान में लगा? अयोध्या में दो और कर्मी पकड़े गए: सूत्र

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के दो और कर्मचारियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने चोरी के पैसे से करोड़ों रुपये की जमीन और मकान खरीदे हैं। जांच एजेंसियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कर्मचारियों का मासिक वेतन मात्र 18 से 20 हजार रुपये था, लेकिन हाल ही में इन्होंने करोड़ों की संपत्तियां अपने नाम की थीं। इस मामले से जुड़ी मुख्य जानकारियां इस प्रकार हैं: संदिग्ध कर्मचारी और खरीदी गई संपत्तियां लवकुश मिश्रा : मंदिर के दान-गिनती विभाग (कैलकुलेशन रूम) में काम करने वाले इस कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। इसने अयोध्या में 40 लाख रुपये का एक भूखंड खरीदा और उस पर मकान का निर्माण शुरू करवाया। छापेमारी के दौरान इसके घर से करीब 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे अलमारी और गोबर के ढेर में छुपाकर रखा गया था।   तिवारी (गर्भगृह कर्मी) : राम मंदिर के गर्भगृह में तैनात इस कर्मी के पास भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषणों को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी थी। इसने कुछ महीने पहले अयोध्या में 1.5 करोड़ रुपये की महंगी जमीन खरीदी थी। जांच और बड़ी कार्रव...